एक्सप्लोरर

राज्य में 'अराजकता' फैलाने की कोशिश कर रहा है विपक्ष: योगी आदित्यनाथ

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के हालात को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विपक्ष के निशाने पर हैं. योगी ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां कुछ जगहों पर ‘‘अराजकता’’ पैदा करने का प्रयास कर रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने कानून अपने हाथों में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद में एक समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 15 सालों से जो आपराधिक तत्व मुक्त होकर घूम रहे थे और राज्य में जंगलराज बना दिया था, उनकी आदत एक दिन में नहीं बदल सकती. वे ‘‘गडबडी’’ करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनकी सरकार उन पर काबू पाने के लिए कदम उठा रही है.

मुख्यमंत्री रातुपुरा गांव में शारीरिक रूप से अशक्त लोगों के बीच व्हीलचेयर का वितरण करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन्हें एक बार फिर चेतावनी देना चाहता हूं कि वे अपने आप सुधर जाएं या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें. हम किसी किसान, श्रमिक, व्यापारी या बेटी को परेशानी नहीं उठाने देंगे.’’

उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार बनने के बाद अपराध दर में कमी आई है और आने वाले दिनों में स्थिति और सुधरेगी. उन्होंने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा भले ही उनका राजनीतिक झुकाव कुछ भी हो.

मुख्यमंत्री ने बरेली में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक हुई है लेकिन कुछ जगहों पर विपक्षी पार्टियां अराजकता फैला रहीं है. पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके प्रयासों को पर्दाफाश करना चाहिए.

आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘हमारी मुख्य प्राथमिकता राज्य में कानून का शासन स्थापित करने की है. मैं राज्य के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अगर कोई कानून अपने हाथों में लेने का प्रयास करता है तो सरकार तथा प्रशासन उनके साथ सख्ती से पेश आएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget