एक्सप्लोरर

कोरोना काल में रिश्ते की अनूठी मिसाल, याकूब ने अंत तक नहीं छोड़ा अमृत का साथ

कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन से जूझते हुए याकूब अपने दोस्त अमृत की सलामती की दुआ करता रहा. याकूब अपने दोस्त अमृत से लगातार कहता रहा कि थोड़ी देर में एंबुलेंस आएगी और वो ठीक होकर अपने गांव लौट जाएंगे, लेकिन एंबुलेंस आते-आते बहुत देर हो गई.

बस्ती: इंसानी रिश्तों का सबसे खूबसूरत चेहरा होती है दोस्ती. कोरोना काल में एक ऐसी ही दोस्ती मिसाल बन गई है. दरअसल लॉकडाउन के बीच लोग अपने घर पहुंचने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं. रोजाना हजारों की भीड़ सड़कों पर नजर आ रही है. ऐसे में दोस्ती की एक तस्वीर सामने आई है जहां एक दोस्त ने मरते दम तक अपने दोस्त का साथ नहीं छोड़ा. याकूब ने अपने दोस्त के लिए इंसानियत की मिसाल कायम की है.

दरअसल, कोरोना संदिग्ध 24 साल का अमृत गुजरात के सूरत से यूपी के बस्ती जिले में अपने घर एक ट्रक से लौट रहा था. उस ट्रक में कई और लोग सवार थे. ट्रक जब मध्य प्रदेश के शिवपुरी-झांसी फोर लेन से गुजर रहा था तभी अमृत की तबीयत बिगड़ने लगी. ट्रक में सवार लोगों को लगा कि अमृत को कोरोना हो गया है, इसलिए डरकर लोगों ने उसे ट्रक से उतरवाने का फैसला किया.

कोरोना काल में रिश्ते की अनूठी मिसाल, याकूब ने अंत तक नहीं छोड़ा अमृत का साथ

लोगों ने अमृत को ट्रक से उतार दिया और आगे बढ़ गए लेकिन इन सबके बीच याकूब मोहम्मद भी ट्रक से उतर गया. उसने अपने दोस्त अमृत के साथ रहने का फैसला किया. इधर अमृत की तबीयत लगातार बिगड़ते जा रही थी तो याकूब ने उसका सिर अपनी गोद में रख लिया और मदद की आस में बैठा रहा है. याकूब अमृत की सलामती की दुआ करता रहा. याकूब अपने दोस्त अमृत से लगातार कहता रहा कि थोड़ी देर में एंबुलेंस आएगी और वो ठीक होकर अपने गांव लौट जाएंगे, लेकिन एंबुलेंस आते-आते बहुत देर हो गई.

अमृत रंजन अपने दोस्त और इस बेरहम दुनिया को छोड़ दूसरी दुनिया में जा चुका था. अमृत को आखिरी पल में दोस्त की गोद नसीब हुई थी. याकूब ने बताया कि वो दोनों गुजरात के सूरत में एक फैक्ट्री में मशीन से कपड़ा बुनने का काम करते थे. लॉकडाउन के कारण सूरत से ट्रक में 4-4 हजार रुपये किराया देकर नासिक, इंदौर होते हुए कानपुर जा रहे थे. सफर के दौरान अचानक अमृत की तबीयत बिगड़ गई. अमृत को तेज बुखार आया. ट्रक में बैठे 55-60 लोगों ने अमृत को उतारने की जिद की तो ट्रक वाले ने अमृत को उतार दिया. इसी दौरान वो भी अमृत का ख्याल रखने के लिए ट्रक से उतर गया.

कोरोना काल में रिश्ते की अनूठी मिसाल, याकूब ने अंत तक नहीं छोड़ा अमृत का साथ

बस्ती के लालगंज थानां अंतर्गत देउरी गांव के रहने वाले अमृत का शव मध्य प्रदेश के शिवपुरी व उत्तर प्रदेश के झांसी जिला प्रशासन ने घर भिजवा दिया. वहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, पिता रामचरन और माता शोभा देवी बेसुध पड़ी हैं. वहीं, याकूब के पिता यूनुस व माता नसीबुन्निशा भी अपने बेटे को देख फफक कर रो पड़े.

अपने वतन वापस जाने के लिये बॉर्डर पर जुट रहे हैं नेपाली मजदूर, प्रशासन की मुश्किलें बढ़ीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल
चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 लोगों की मौत और 11 घायल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget