एक्सप्लोरर

होर्डिग फाड़ कर अंबेडकर की फोटो पर लिख दीं गई गालियां, मुकदमा दर्ज

यह वाकया हाथरस जिले में सामने आया है. ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही फ्लैक्स होर्डिग को कब्जे में ले लिया है.

हाथरस: हाथरस में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां फ्लैक्स होर्डिग को फाड़कर डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर अभद्र गालियां लिख दी गईं. ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही फ्लैक्स होर्डिग को कब्जे में ले लिया है.

चंदपा कोतवाली इलाके के गांव मंस्या में 28 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की शोभायात्रा निकलनी है. इस मौके पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन भी होना है. आयोजकों ने इसके लिए गांव रोहई में फ्लैक्स होर्डिग लगवाई थी. होर्डिग में डॉ. अंबेडकर की फोटो भी लगी थी. गुरुवार रात शरारती तत्वों ने इस फ्लैक्स होर्डिग पर अभ्रद शब्द और गालियां लिख दीं और इसको फाड़ भी दिया.

रोहई गांव के प्रधान अवनीश ने बताया कि गांव में लगे फ्लैक्स होर्डिग को अज्ञात लोगों ने रात में फाड़ दिया और उस पर कई भद्दी गालियां लिख दीं. पुलिस को शिकायत दी गई. पुलिस मौके पर आई और कार्रवाई का आश्वासन देकर चली गई.

एसपी सुशील घुले ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें पता चला है कि एक प्रोग्राम के लिए फ्लैक्स होर्डिग लगाई गई थी, जिसे कुछ अज्ञात लोगों ने फाड़कर उस पर कुछ लिखा भी है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की ओर से इस मामले में तहरीर मिल गई है. उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. जिन्होंने इस काम को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले कई जगहों पर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति तोड़े जाने का मामला सामने आ चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैथल मंडी में बारिश का कहर, भीगा धान अंकुरित; किसान परेशान
कैथल मंडी में बारिश का कहर, भीगा धान अंकुरित; किसान परेशान
पानीपत में तेज रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला
पानीपत में तेज रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget