एक्सप्लोरर

पटना शेल्टर होम में महिला की मौत, तेजस्वी बोले- नीतीश की पुलिस ने लड़कियों की तस्करी का कॉन्ट्रैक्ट लिया है

बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर के आश्रयगृह में एक महिला (संवासिन) की मौत हो गई. वहीं, दो संवासिनें लापता बताई जा रही हैं. आश्रय गृह में संवासिनों के गायब होने और मौत होने पर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर के आश्रयगृह (शेल्टर होम) में एक महिला (संवासिन) की मौत हो गई. वहीं, दो संवासिन लापता बताई जा रही हैं. आश्रय गृह में संवासिन के गायब होने और मौत होने पर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है. पुलिस के अनुसार, राजीव नगर स्थित नेपाली नगर के आश्रयगृह के एक संवासिन को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई.

पीएमसीएच के अधीक्षक राजीव रंजन प्रसाद ने आज बताया, "आश्रय गृह में रहने वाली अनामिका (27) को गुरुवार को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था. उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, साथ ही उसके शरीर में खून की कमी थी. शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई."

दो संवासिन लापता हुईं इस बीच, यहां से दो संवासिन भी गायब हो गई हैं, जिसकी रिपोर्ट राजीव नगर थाने में दर्ज कराई गई है. राजीव नगर के थाना प्रभारी रोहन कुमार ने बताया कि आश्रयगृह संचालक ने दो महिलाओं के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. उन्होंने कहा कि आश्रयगृह और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना इधर, आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने शनिवार को ट्वीट कर लिखा, "पटना के आसरा गृह कांड में पांच बड़े रंगीन अधिकारी संलिप्त है. नीतीश जी में नैतिक बल नहीं कि लड़कियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वाले ऐसे नैतिक भ्रष्ट अधिकारियों को बर्खास्त कर सकें. अगर उन्होंने ऐसा किया तो ये अधिकारी इनका काला चिट्ठा खोल दुशासनी कुर्सी गंगा में फेंक देंगे."

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, "पटना के कुख्यात आसरा आश्रय गृह से दो और लड़कियां गायब. एक की मौत. सुरक्षा बंदोबस्त के बाद कैसे गायब हुई? प्रतीत होता है बेलगाम पुलिस और समाज कल्याण विभाग ने लड़कियों के शोषण और तस्करी का कॉन्ट्रैक्ट लिया हुआ है. चंद दिन पूर्व इसी आसरा गृह की दो युवतियों की संदिग्ध मौत हुई थी."

पिछले महीने दो संवासिन की मौत से चर्चा में आया था शेल्टर होम आपको बता दें कि अगस्त महीने में इस आश्रयगृह में रहने वाली दो महिलाओं की मौत के बाद यह आश्रयगृह चर्चा में आया था. इन दो संवासिन की मौत के बाद सरकार ने इस गृह को चलाने की जिम्मेदारी स्वयंसेवी संस्था 'अनुमाया ह्यूमन रिसोर्स फाउंडेशन' से वापस ले ली थी. इस मामले में स्वयंसेवी संस्था की संचालिका मनीषा दयाल और सचिव चितरंजन को गिरफ्तार कर लिया गया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget