एक्सप्लोरर

पूरे प्रदेश में घूमने वाले अखिलेश आखिर इस सीट पर प्रचार से क्यों बच रहे हैं?

नई दिल्ली: 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की वाराणसी संसदीय सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ताल ठोंकने वाले अजय राय इस बार यहां कि पिंडरा विधानसभा सीट से मैदान में हैं. कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले अजय राय यहां से मौजूदा विधायक हैं लेकिन इसके बावजूद पूरे प्रदेश में राहुल गांधी के साथ घूमने वाले अखिलेश यादव अजय राय की सीट पर प्रचार करने से बच रहे हैं. इसकी वजह अजय राय की बाहुबलि छवि है.

पिंडरा विधानसभा सीट पर अजय राय की पकड़ का अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि 1997 से वो 5 बार यहां से जीत चुके हैं. इसमें से शुरूआती 3 चुनाव उन्होने बीजेपी के टिकट पर जीते, उसके बाद निर्दलीय और फिर 2012 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता. इस बार वो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साझा उम्मीदवार हैं. लेकिन समाजवादी पार्टी के मुखिया और स्टार प्रचारक अखिलेश यादव अब तक उनके लिए प्रचार करने नहीं आए हैं बल्कि 2 बार वाराणसी का अपना कार्यक्रम रद्द कर चुके हैं लेकिन अजय राय ये बात नहीं मानते.

अजय राय के मुताबिक, ''अखिलेश जी और उनका परिवार पूरी तरह से सब लोग साथ खड़े हैं और मैं समझता हूं कि दोनों लोग बनारस जिले में आ रहे हैं और हमें पूरा समर्थन हैं. अजय जो भी दावा करें पर माना जा रहा है कि उनकी बाहुबलि छवि की वजह से अखिलेश उनका प्रचार करने से बच रहे हैं.

अजय राय को 2015 में आगजनी और हिंसा के मामले में रासुका के तहत गिरफ्तार किया गया था. इस मामले में वो 6 महीने तक जेल में रहे. हालांकि अजय राय के खिलाफ हत्या, अपहरण जैसा कोई गंभीर मामला नहीं है लेकिन इलाके में उनकी छवि बाहुबलि नेता की है. इस वजह से अखिलेश भले ही उनके साथ मंच साझा करने से बच रहे हों पर आज लालू यादव उनका प्रचार करने पिंडरा पहुंच गए.

राहुल गांधी भी 2 मार्च को अजय राय के लिए प्रचार करने आएंगे. अजय राय का कहना है कि उनके मुकाबले में यहां कोई नहीं है लेकिन इस सीट से बीजेपी के उम्मीदवार अवधेश सिंह मोदी के नाम के भरोसे अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. अवधेश सिंह इससे पहले कांग्रेस में हुआ करते थे और अजय राय 3 बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं. अब दोनो अपनी अपनी पार्टियां बदलकर एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोंक रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget