एक्सप्लोरर

कौन होगा यूपी का सीएम ? अमित शाह के जवाब से गहराया 'सस्पेंस'

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति के लिए अलग-अलग नामों पर अटकलों के बीच बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की इस टिप्पणी से ‘सस्पेंस’ गहरा गया कि उन्होंने मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को सौंप दी है. शाह की टिप्पणी के बाद जब केशव प्रसाद मौर्य से सवाल किया कि क्या वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार हैं, तो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह खुद ही अपने आप को कैसे चुन सकते हैं ?

केशव प्रसाद मौर्य को सौंप दी है मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी: अमित शाह

आपको बता दें कि बीजेपी संसदीय दल की बैठक के बाद शाह से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में पत्रकारों ने सवाल किया था. जिसपर शाह ने कहा, ‘‘मैंने (मुख्यमंत्री चुनने की) जिम्मेदारी केशव पर छोड़ दी है.’’ इसके बाद पत्रकार मौर्य के पास गए, जो वहीं मौजूद थे.

शाह की टिप्पणी के बाद पार्टी के भीतर भी चर्चा होने लगी कि क्या मौर्य अब मुख्यमंत्री पद की रेस में नहीं है. मौर्य को उत्तर प्रदेश में बीजेपी का ओबीसी चेहरा माना जाता है. बहरहाल, बाद में मौर्य ने बेचैनी की शिकायत की जिसके कारण उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर के मुताबिक, 48 साल के मौर्य का ‘ब्लड प्रेशर’ थोड़ा बढ़ गया था और पिछले करीब एक हफ्ते से उन्हें सर्दी-जुकाम और हल्का बुखार भी रहा है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए प्रबल दावेदार

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम तय करने के लिए शाह पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठकें करते रहे हैं. दोनों राज्यों में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला है. मौर्य के अलावा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मनोज सिन्हा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रकाश पंत और सतपाल महाराज के नाम की चर्चा जोरों पर है.

ऐसा लग रहा है कि पार्टी के ज्यादातर नेताओं को भी अंदाजा नहीं है कि दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री किसे नियुक्त किया जाएगा. सूत्रों ने बताया कि बीजेपी नेतृत्व ने हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर और गुजरात में विजय रूपानी को मुख्यमंत्री बनाकर सभी को चौंका दिया था, जबकि इन दोनों नेताओं को दावेदार माना भी नहीं जा रहा था. ऐसे में इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि कम चर्चित चेहरों को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कमान सौंप दी जाएगी.

बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना

उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक 18 मार्च को लखनऊ में होगी, जिसमें बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है. बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के महासचिव विजय बहादुर पाठक ने बताया कि पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक (केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू और राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव) शनिवार को होनी वाली बैठक में मौजूद रहेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
राजस्थान पंचायत चुनाव: 2nd में कल 22 जिलों में वोटिंग, मैदान में 8257 उम्मीदवार
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
कानपुरः अस्पताल में भर्ती गैंगस्टर अजय ठाकुर गिरफ्तार, NBW केस में एक्शन
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Maharashtra Vidhan Parishad Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget