एक्सप्लोरर

बेटे आकाश के नगर निगम अधिकारी की पिटाई मसले पर चुप हैं कैलाश विजयवर्गीय, अन्य मुद्दों पर रख रहे हैं अपनी राय

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे ने इंदौर नगर निगम के एक अधिकारी को क्रिकेट के बल्ले से 26 जून को पीट दिया था. इसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ा. मामले में आकाश को न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद कर दिया गया है. हालांकि, इस मसले पर अभी तक उनके पिता और पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय चुप हैं जबकि इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है.

नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय इंदौर नगर निगम के एक अधिकारी को पीटने के कारण इन दिनों चर्चा में हैं. आकाश विजयवर्गीय अभी न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं और उनकी दो जमानत अर्जियां अब तक खारिज हो चुकी हैं. इस मसले पर एक टीवी चैनल के एंकर के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय भड़क गए थे. हालांकि, तब से अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कई मुद्दों पर राय रखने वाले कैलाश विजयवर्गीय अपने बेटे की हरकत पर चुप हैं. इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर कई मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने आज भी ट्वीट कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल को ममता बनर्जी धर्म के आधार पर बांट रही हैं. बीजेपी नेता ने कहा कि लगता है कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को कश्मीर बनाना चाहती हैं. इससे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर आरोप लगाते हुए कहा कि धर्म के आधार पर कश्मीर का निर्णय लिया गया है और आज वहां अलगाववाद हावी है.

एक अन्य ट्वीट में कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जिस तरह से पार्टी के नेताओं के इस्तीफों की झड़ी लग रही है इसे देखते हुए इंडियन नेशनल कांग्रेस का नाम बदलकर 'इस्तीफा नेशनल कांग्रेस' कर देना चाहिए.

वहीं, इंदौर से बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को ये मामला भारी पड़ा है. बीजेपी ने भी इस मामले में खुद को किनारा कर लिया है. पार्टी के कोई बड़े नेता आकाश के पक्ष में खुलकर नहीं बोल रहे हैं. आकाश के इस झगड़े को इंदौर नगर निगम की राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है. कैलाश विजयवर्गीय के बंगाल में सक्रिय रहने से वो यहां कमजोर पड़ रहे हैं. लोगों का मानना है कि इसलिये उनके बेटे ने ये उग्र तेवर अपनाया है. कैलाश ने भी अपनी राजनीति की शुरूआत ऐसे ही उग्र तरीके से की थी. अब उनके बेटे ने ये रास्ता अपना लिया है.

ये है पूरा मामला

इंदौर शहर में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश ने 26 जून को निगम के दो अधिकारियों को क्रिकेट बैट से पीटा. दरअसल, निगम का अमला गंजी कंपाउंड में एक जर्जर मकान को तोड़ने पहुंचा था. इसी दौरान स्थानीय लोगों ने आकाश को बुला लिया. आकाश के समर्थकों ने भी अधिकारियों को पीटा. आकाश इंदौर-3 सीट से बीजेपी विधायक हैं. पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. इंदौर की कोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया. उन्हें 11 जुलाई तक की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

महाराष्ट्र: पुणे में दर्दनाक हादसा, 20 फीट ऊंची दीवार मजदूरों के घर पर गिरी, 16 लोगों की मौत इंडोनेशिया और ब्राजील के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, अब G20 सम्मेलन के तीसरे सत्र में होंगे शामिल UP के बिजनौर में वाहन जांच के दौरान व्यक्ति की मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

चीन की बदनाम कंपनी हिकविजन के CCTV कैमरे लगवाएगी केजरीवाल सरकार, अमेरिका, ब्रिटेन में बैन हैं ये कैमरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget