एक्सप्लोरर

हमने शिलान्यास और उदघाटन दोनों करना सीखा है, हमारी नीयत साफ है- योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल शिलान्यास करना सीखा था लेकिन हमने शिलान्यास और उद्घाटन दोनों करना सीखा है.

बस्ती: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल शिलान्यास करना सीखा था लेकिन हमने शिलान्यास और उद्घाटन दोनों करना सीखा है. योगी ने मुंडेरवा में 5,000 टीसीडी पेराई क्षमता की नई चीनी मिल और 27 मेगावॉट को-जनरेशन प्लांट का लोकार्पण करते हुए कहा कि एक तरफ मुंडेरवा में बीस साल से बंद चीनी मिल को शुरु किया गया तो दूसरी तरफ प्रदेश में नौजवानों के लिए 49 हजार भर्तियों के रिजल्ट को भी खोलकर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के नौजवानों को नौकरी देने का काम कर रही है. मुंडेरवा चीनी मिल का चालू होना यहां के लोगों के लिए एक सपने के पूरा होने जैसा है.

योगी कैबिनेट ने 10 प्रस्तावों पर लगाई मुहर, कॉलेजों में संविदा शिक्षकों के वेतनमान में वृद्धि की

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंडेरवा चीनी मिल 20 साल पहले बंद हुई थी, इस दौरान किसानों को आंदोलन करना पड़ा था. आज चीनी मिल शुरू हुई है. सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने जनता को 'वोटबैंक' समझ रखा था, हमने जनता को 'जनार्दन' बनाया. सपा, बसपा, कांग्रेस की नीयत में खोट था. हमारी नीयत में खोट नहीं था, हमारी नीयत साफ है. हमने किसानों, जनता, छात्रों और महिलाओं के साथ खिलवाड़ नहीं किया.

पराली जलाने के खिलाफ सख्त हुई योगी सरकार, सभी जिलाधिकारियों को दिए ये निर्देश

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में नौजवानों की भर्ती पूर्ण पारदर्शिता के साथ की गई. वहीं पिछली सरकारों में भर्तियों के दौरान अलग-अलग जिलों में लोग वसूली के अभियान पर निकल पड़ते थे. योगी ने कहा कि सपा, कांग्रेस, बसपा सभी को केंद्र और प्रदेश में सत्ता प्राप्त हुई थी, लेकिन किसी ने भी नौजवानों और किसानों के बारे में नहीं सोचा. मुंडेरवा चीनी मिल अब प्रतिदिन 50 हजार कुंतल गन्ने की पेराई करेगी. पहले चीनी मिल को पॉवर कॉरपोरेशन पर निर्भर रहना पड़ता था. लेकिन अब चीनी मिल स्वयं बिजली पैदा करेगी.

गन्ना किसानों की पाई-पाई भुगतान करेगी सरकार, जरूरत पड़ी तो बकायेदार मिलों को नीलाम तक कर देंगे- सीएम

मुंडेरवा चीनी मिल 27 मेगावाट बिजली पैदा करेगी. 3 से 4 मेगावाट बिजली की खपत यहां होगी और शेष बिजली बेची जाएगी. यानि 30 करोड़ रुपये सालाना उससे भी कमाई होगी. एक नई सोच के साथ, एक नए विश्वास के साथ हम सबका साथ और सबका विकास की तरफ आगे बढ़ रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 116 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास का कार्यक्रम भी हुआ है. बस्ती में मेडिकल कॉलेज खुल चुका है. पहले चरण का प्रवेश और ओपीडी भी शुरु हो चुकी है. 1947 से 2016 तक उत्तर प्रदेश में कुल 12 मेडिकल कॉलेज खुले थे. 2017-2020 तक उत्तर प्रदेश सरकार यहां 15 मेडिकल कॉलेज की स्थापना कर रही है. इसके साथ ही 14 नए मेडिकल कॉलेजों का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है.

योगी: योगी सरकार की नई पहल, रेहड़ी-पटरी वालों को मिलेगा स्मार्ट कार्ड

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने चीनी मिलें बंद कराई थी. 12 वर्ष में पूर्वांचल की 12 चीनी मिलों समेत उत्तर प्रदेश की 29 चीनी मिलों को बंद किया गया था. हमारी सरकार ने ढाई साल में बंद पड़ी चीनी मिलों को चलाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अब तक गन्ना किसानों का बकाया 76 हजार करोड़ रुपए का भुगतान कराया. हम गन्ना किसानों का शोषण नहीं होने देंगे. शोषण करने वाली चीनी मिलों की कुर्की कर किसानों का भुगतान कराया जाएगा. एक वो थे जो किसानों पर गोली चलाते थे. एक भाजपा सरकार है जो किसानों के हित के लिए योजनाओं को लेकर आई है.

अयोध्या में बनेगा भव्य राम मंदिर, सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वर्णाक्षरों में लिखा जाने वाला- योगी

योगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 को हटा कर कश्मीर से आतंकवाद का सफाया किया है. उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि से संबंधित मामले में 535 वर्षों की पीड़ा को 45 मिनट में समाप्त कर दिया. ये लोकतंत्र की और न्य़ाय पालिका की ताकत है. उन्होंने कहा कि अगले साल सिद्धार्थनगर चीनी मिल का शुभांरभ करेंगे. बस्ती के बाद सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज खोलेंगे. स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही सुपर मेडिकल फैसिलिटी मुहैया होगी. योगी ने कहा कि अयोध्या से राम जानकी मार्ग को पूरा किया जा रहा है. अय़ोध्या से जनकपुरी की कनेक्टिविटी होगी. अयोध्या में बड़ा हवाईअड्डा बनाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
दिल्ली: GRAP-1 नियमों की उड़ रहीं धज्जियां! सड़कों पर धूल का अंबार
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
केम इंडिया-2026 में MP की भागीदारी, CM मोहन यादव ने निवेशकों को दिया न्योता
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget