एक्सप्लोरर

पराली जलाने के खिलाफ सख्त हुई योगी सरकार, सभी जिलाधिकारियों को दिए ये निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव एस.पी. गोयल ने मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश के सभी कमिश्नरों और जिलाधिकारियों से बात की है, और उन्हें हर हाल में किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए कहा है.

लखनऊ: तेजी से बढ़ते प्रदूषण को लेकर प्रदेश की योगी सरकार सख्त हो गई है. योगी आदित्यनाथ ने पराली जलाने पर रोक को लेकर निर्देश दिए हैं. उन्होंने निर्देशित किया है कि किसी हाल में पराली जलाने की घटना न हो. योगी के निर्देश के बाद शनिवार को उनके प्रमुख सचिव शशि प्रकाश गोयल ने सभी जिलाधिकारियों के अलावा पुलिस अधीक्षक को भी पराली जलाने पर रोक के बाद भी अंकुश न लगने पर सख्ती बरतने को कहा है.

इससे पहले मुख्यमंत्री ने गन्ना एप के उद्घाटन कार्यक्रम में किसानों से पराली, गन्ने की पत्तियां और खरपतवार न जलाने की अपील की. उन्होंने कहा, "किसानों को पराली की कीमत देने के प्रयास किए जा रहे हैं. पराली से बायोफ्यूल बनाया जाएगा. हर जिले में बायोफ्यूल प्लांट लगाए जाएंगे."

उन्होंने किसानों से पराली न जलाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की. योगी ने कहा, "पराली में आग लगाने से भूमि की उर्वरता खत्म होती है और प्रकृति के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है. मनुष्य व अन्य जीव जंतुओं के साथ पेड़-पौधों में भी जीवन होता है. पराली जलाने से खेती के लिए उपयोगी कीट नष्ट हो जाते हैं. पराली को कूटकर जुताई करने और पानी देने से वह खेत में कंपोस्ट का काम करती है."

बता दें कि वातावरण में फैल रहे प्रदूषण का एक प्रमुख कारण पराली जलाने को माना गया है. लेकिन रोक के बाद भी पराली जलाने पर लगाम नहीं लग पा रही. पराली जलाने पर रोक की तहसीलवार सघन निगरानी की जा रही है. सैटेलाइट सर्वे और स्थलीय जांच के आधार पर लगातार किसानों को नोटिस देने के साथ उनको हिरासत में लेने के मामले सामने आने पर भी इसपर रोक नहीं लग पा रही है.

ग्रेटर नोएडा में पराली जला प्रदूषण फैलाने वाले किसानों पर जिला प्रशासन सख्त कार्रवाई की है. दादरी तहसील में पराली जलाने पर 8 किसानों पर मुकदमा दर्ज किया गया है वहीं, सदर तहसील में भी पराली जलाने वाले 6 किसानों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है.

वायु प्रदूषण सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है और कई स्वास्थ्य समस्याजएं खड़ी कर देता है जैसे - सांस लेने में कठिनाई, प्रतिरक्षा प्रणाली पर प्रभाव, एलर्जी और सिरदर्द. यहां तक की खराब वायु गुणवत्ता के कारण लोगों को आंखों की समस्याओं और एलर्जी की शिकायत हो बढ़ रही है.

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मस्जिद के लिए जमीन की खोज शुरू

अयोध्या: AIMPLB की बैठक से पहले जफरयाब जिलानी ने कहा- पुनर्विचार याचिका को लेकर इच्छुक हैं सभी

बिहार में एक ऐसा धर्मशाला जिसमें केवल 70 रुपये में फाइव स्टार होटल जैसी मिलेगी सुविधा, जानिए खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
PM मोदी के वीडियो से क्या पता चलता? कैसे काम करता है इंस्टाग्राम एल्गोरिदम
PM मोदी के वीडियो से क्या पता चलता? कैसे काम करता है इंस्टाग्राम एल्गोरिदम
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget