एक्सप्लोरर

यूपी: सुल्तानपुर में ग्राम प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपियों के घर और दुकान में लगाई आग

सुल्तानपुर में विवाद के बाद एक गांव में प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वहीं, मृतक का भाई भी घायल हुआ है. वारदात के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गाड़ियों, दुकान और घर में आग लगा दी. तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के थाना कुड़वार क्षेत्र के महराजगंज में बुधवार सुबह अज्ञात लोगों ने शादीपुर की प्रधान नफीसा बानो के पति मोइनुद्दीन और उनके देवर नूरुद्दीन को गोली मार दी. गोली लगने की वजह से प्रधान के पति की मौत हो गई जबकि देवर की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है. हत्या के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों के मकान, दुकान और वाहनों में आग लगा दी. पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो सका. तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

पूरे मामले पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) सतीश शुक्ला ने बताया कि थाना कुड़वार क्षेत्र की ग्राम प्रधान नफीसा बानो के पति मोहम्मद मोइनुद्दीन (40) व देवर नूरुद्दीन (25) सुबह लगभग 11 बजे महराजगंज बाजार गए थे. बाजार में कुछ लोगों से कहासुनी हो गई. कहासुनी के दौरान दूसरे पक्ष ने गोली चला दी. आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मोइनुद्दीन को मृत घोषित कर दिया और उसके छोटे भाई नूरुद्दीन की हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया.

यूपी: सुल्तानपुर में ग्राम प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपियों के घर और दुकान में लगाई आग

सूचना मिलने के बाद एसपी शिवहरि मीणा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे. एसपी ने पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया. लोगों से पूछताछ करने पर दोनों के बीच पुराना विवाद होने की बात भी सामने आई है. हालात को देखते हुए एसपी ने मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है. एसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है. जल्द ही हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश सलाखों के पीछे होंगे.

यह भी पढ़ें: 

यूपी: कोरोना संक्रमित होने के संदेह में तीन घंटे सड़क पर पड़ा रहा बुजुर्ग का शव, अचानक हुई थी मौत

गोंडा: आम के पेड़ को काटने को लेकर खूनी संघर्ष, भाई ने कुल्हाड़ी से कर दी चचेरे भाई की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget