एक्सप्लोरर

साल में सिर्फ एक बार खुलता है दशानन मंदिर, होती है 'लंकाधिपति रावण' की भव्य पूजा

कहा जाता है जब रावण पूजा करता था तो चार बाहे धरे विष्णु रक्षा करें- भगवान विष्णु चार बाहे रख कर रावण की रक्षा करते थे. वेद वाणी ब्रम्हा पढ़ें- ब्रम्हा जी वेदवाणी पढ़ते थे. भगवान शंकर कैलाश से पूजा कराने आते थे.

कानपुर: देश में विजयजशमी 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी. इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध करके सीता माता को उसके चंगुल से मुक्त कराया था और बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी. कहते हैं कि भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त रावण जब पूजा करता था तो कमल के फूल की तरह सर काट कर शिव के चरणों में चढ़ा देता था. भगवान शिव भी रावण की इस भक्ति को देख कर हैरान थे, ब्रम्हा और विष्णु भी उसकी भक्ति के कायल थे. कहा जाता है रावण जैसा विद्वान इस दुनिया में कोई नहीं था. रावण का जिस दिन जन्म हुआ था उसी दिन उसकी मौत हुई थी. यही वजह है कि कानपुर में बने दशानन मंदिर सिर्फ विजय दशमी के दिन खुलता है और रावण दहन से पहले ही मंदिर के पट बंद कर दिए जाते हैं.

शिवाला में बना दशानन मंदिर पूरे उत्तर प्रदेश में रावण का एकलौता मंदिर है. यह मंदिर विजय दशमी को खुलता है, रावण की प्रतिमा को दूध और पानी से नहलाया जाता है. पूरे मंदिर परिसर को तरह-तरह के फूलों से सजाया जाता है. इसके बाद भव्य तरीके से पूजा आरती की जाती है. मंदिर में दशानन के दर्शन को आने वाले श्रद्धालु सरसों के तेल के दिए जलाते हैं. दशानन मंदिर के पट रावण के पुतला दहन से पहले मंदिर के पट को बंद कर दिये जाते हैं.

मंदिर के पुजारी केके तिवारी के मुताबिक शिवाला मंदिर भगवान शिव का पावन धाम है. शिव की आराधना शक्ति के बिना अधूरी है, इसी वजह से जनपद उन्नाव के रहने वाले गुरुप्रसाद शुक्ल ने सन 1868 में दशानन मंदिर का निर्माण कराया था. इस मंदिर के जब पट खुलते हैं तो एक सकारात्मक उर्जा का संचार होता है, बल-बुद्धि-विवेक मिलता है. क्यों कि रावण प्रकांड ज्ञानी था. कहा जाता है कि भगवान शिव का उससे बड़ा भक्त कोई नहीं हुआ है.

उन्होंने बताया कि प्रकांड पंडित रावण का जन्म विजय शुक्ल दशमी को हुआ था और उसकी मृत्यु भी विजय शुक्ल दशमी को हुई थी. यही वजह है कि दशानन मंदिर के पट खोलकर हम लोग सुबह रावण का जन्मोत्सव मनाते हैं. इसके साथ ही शाम के वक्त पुतला दहन के साथ ही मंदिर के पट को बंद कर दिया जाता है. रावण के दर्शन से एक नसीहत भी मिलती है जिसमे यहां कहा जाता है कि कल कभी नहीं आता है.

रावण स्वर्ग में सीढ़ी लगा सकता था लेकिन उसने नहीं लगाया क्योंकि उसका मानना था कि जब जरूरत होगी तो लगा लेंगे. यही सोचते-सोचते वो वो स्वर्ग में सीढ़ी नहीं लगा सका. हमें इससे यही नसीहत मिलती है कि कल पर कोई काम नहीं छोड़ना चाहिए, जो करना है वो आज ही कर लो. बल-बुद्धि-विवेक  के साथ निर्भय जीवन जीने का बल मिलता है और भगवान शिव की आराधना मिलती है.

उन्होंने रावण से जुड़े कई बातों को बताया उन्होनें कहा जब वो जनकपुरी में धनुष तोड़ने के लिए गया तो उसने धनुष नहीं उठाया. जो कैलाश पर्वत उठा सकता था उसके लिए धनुष बड़ी बात नहीं थी. रावण ने जब सीता का हरण किया तो रावण को पता था कि प्रभु राम ने सीता को अग्नि में प्रवेश करा दिया है और लक्ष्मण को बताया नहीं है. रावण ने सीता को ऐसी जगह रखा जहां शोक दूर होता है जिसे अशोक वाटिका कहते हैं. अशोक वाटिका में माता सीता की जिम्मेदारी ऐसे व्यक्ति को दी जो 24 घंटे राम के नाम का जप करती थी.

रावण ने सोचा कि अगर मुझे पहले मोक्ष मिल गया तो संसार के बाकी राक्षस त्राहिमाम कर देंगे. रावण ने एक-एक कर सभी राक्षसों को मोक्ष दिलाया अंत में पाताल का एक राक्षस बचा था जिसका नाम था अहिरावण उसे भी प्रभु राम के हाथों मोक्ष दिलाने का काम किया. भगवान राम ने रावण का क्रिया कर्म तक किया है इसके बाद हवन करके दोष मुक्त हुए हैं. कहा जाता है जब रावण पूजा करता था तो चार बाहे धरे विष्णु रक्षा करें- भगवान विष्णु चार बाहे रख कर रावण की रक्षा करते थे. वेद वाणी ब्रम्हा पढ़ें- ब्रम्हा जी वेदवाणी पढ़ते थे. भगवान शंकर कैलाश से पूजा कराने आते थे.

उन्होंने बताया कि जब प्रभु राम ने रावण का वध किया था और रावण अंतिम सांस ले रहा तो भगवान राम ने लक्ष्मण से कहा था कि रावण के पास जाकर कुछ ज्ञान लेलो. ये प्रकांड ज्ञाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Malviya Nagar Fire: दिल्ली अग्निकांड को लेकर बीजेपी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- 'इस जानलेवा लापरवाही के लिए...'
दिल्ली अग्निकांड को लेकर बीजेपी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- 'इस जानलेवा लापरवाही के लिए...'
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
Pune Murder Case: पुणे में संपत्ति विवाद बना खूनखराबे की वजह, बेटे ने की पिता और भाई की हत्या
पुणे में संपत्ति विवाद बना खूनखराबे की वजह, बेटे ने की पिता और भाई की हत्या

वीडियोज

Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kuwait Airport Attacked by Iran: कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; BCCI ने जीरा किया शेड्यूल 
टेस्ट, वनडे और टी20... न्यूजीलैंड दौरे पर तीनों फॉर्मेट खेलेगी टीम इंडिया; शेड्यूल जारी
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें- 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें-'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
TMC Political Crisis Live: ममता के हाथ से गई TMC! ऋतब्रत बने नेता प्रतिपक्ष, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
Live: ममता के हाथ से गई TMC! ऋतब्रत बने नेता प्रतिपक्ष, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम का इस्तीफा
Explained: 15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बनता जा रहा बिहार?
15 हजार करोड़ रुपए का कारोबार और 6 हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर्स! कैसे नया 'कोटा' बन रहा बिहार?
बूंद-बूंद पानी के लिए पाकिस्तान कब हो जाएगा मोहताज? भारत के कदम पर जलमंत्री CR पाटिल ने खोला राज
बूंद-बूंद पानी के लिए पाकिस्तान कब हो जाएगा मोहताज? भारत के कदम पर जलमंत्री CR पाटिल ने खोला राज
Tulsi: दुनिया झुक रही है 'श्यामा' के आगे...आखिर क्यों मुस्लिम देशों में मच गई है भारतीय तुलसी की धूम?
मुस्लिम देशों में क्यों बढ़ रही भारतीय तुलसी की मांग?
Embed widget