एक्सप्लोरर

राम मंदिर मुद्दे पर कुंभ मेले में धर्म संसद आयोजित करेगी वीएचपी, तैयारियां जोरों पर

वीएचपी ने अपनी इस धर्म संसद की तैयारियां ज़ोर-शोर से शुरू कर दी हैं. धर्म संसद में देश के सभी प्रमुख सनातनी धर्माचार्यों को बुलाने की कोशिश की जा रही है. यह धर्म संसद सुप्रीम कोर्ट में तीस जनवरी को होने वाली सुनवाई के अगले दिन से शुरू होगी.

प्रयागराज: लोकसभा चुनावों से पहले विश्व हिन्दू परिषद ने अयोध्या के राम मंदिर मामले को फिर से गरमाने का फैसला किया है. वीएचपी ने इसके लिए प्रयागराज में लगने जा रहे कुंभ मेले में दो दिनों की धर्म संसद बुलाने का एलान किया है. इकतीस जनवरी और एक फरवरी को होने वाली इस धर्म संसद में साधू-संतों से प्रस्ताव पास कराकर मोदी सरकार पर राम मंदिर के लिए संसद में क़ानून बनाने या फिर अध्यादेश लाए जाने का दबाव बनाया जाएगा.

वीएचपी ने अपनी इस धर्म संसद की तैयारियां ज़ोर-शोर से शुरू कर दी हैं. धर्म संसद में देश के सभी प्रमुख सनातनी धर्माचार्यों को बुलाने की कोशिश की जा रही है. यह धर्म संसद सुप्रीम कोर्ट में तीस जनवरी को होने वाली सुनवाई के अगले दिन से शुरू होगी.

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले होने वाली इस धर्म संसद में वैसे तो राम मंदिर समेत कई दूसरे धार्मिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, लेकिन सबसे ज़्यादा फोकस राम मंदिर निर्माण पर होगा. धर्म संसद में प्रस्ताव पारित कर सरकार से संसद में क़ानून बनाने या अध्यादेश लाए जाने की मांग की जाएगी. इसके अलावा हिंदुत्व के नारे के जरिये जातियों में बंटे हिन्दू समाज को एकजुट करने की कोशिशों पर भी फोकस होगा. यह पहला मौका होगा, जब धर्म संसद में विशेष समुदाय से ताल्लुक रखने के बाद भगवा चोला पहनने वाले संतों को ख़ास वरीयता दी जाएगी. दरअसल वीएचपी इस धर्म संसद के ज़रिये हिंदुत्व का नारा देकर सपा-बसपा जैसी क्षेत्रीय पार्टियों का जातीय समीकरण बिगाड़कर मिशन 2019 के लिए बीजेपी की राह आसान करने की कोशिश करेगी. राम मंदिर और हिंदुत्व के साथ ही गौ रक्षा, गंगा, धर्मान्तरण व घुसपैठ जैसे मुद्दों पर भी इस धर्म संसद में चर्चा कराई जाएगी.

इकतीस जनवरी और एक फरवरी को संगम किनारे वीएचपी के कैम्प में होने वाली इस बार की धर्म संसद में वंचित समुदाय से ताल्लुक रखने के बाद गृहस्थ जीवन छोड़ने वाले संतों को ख़ास प्रमुखता दी जाएगी. जातीय बंधन तोड़कर हिंदुत्व के सूत्र में बंधने के लिए इस बार की धर्म संसद में कई कथावाचकों को भी बुलाने की तैयारी है. वीएचपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीश जी का कहना है कि इस बार की धर्म संसद कई मायनों में बेहद ख़ास होगी. इसमें किसी राजनीतिक दल के नेता को नहीं बुलाया जाएगा. हालांकि अगर कोई नेता इन मुद्दों पर अपनी सहमति जताने के लिए आना चाहता है तो उसे रोका भी नहीं जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
रुड़की में स्कूल छोड़ नगर निगम पहुंचे बच्चे, जलभराव पर जताई नाराजगी
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
'BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान', CM योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
लखनऊ में दिखी स्वदेशी तकनीक की ताकत, अत्याधुनिक उपकरणों का प्रदर्शन
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा
यूपी: महोबा में GPF फंड में बड़ा घोटाला, ऑडिट में खुलासा

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget