एक्सप्लोरर

वाराणसी: इंटर कॉलेज के विकलांग चौकीदार की हत्या, स्टोर में रखे हुए रिकार्ड जलाए गए

एसपी (ग्रामीण) अमित कुमार ने बताया कि मृतक का मोबाइल और अन्य कुछ अहम सबूत उनके हाथ लगे हैं. पुलिस की टीमें लगातार हत्यारों की तलाश में दबिश जाल रही है.

वाराणसी:उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के रोहनिया थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कालेज में तैनात विकलांग चौकीदार की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से गला रेतकर व सिर पर वार कर हत्या कर दी. रविवार सुबह उसका खून से सना शव कॉलेज परिसर में पड़ा मिला. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज तफ्तीश शुरू की.

पुलिस के मुताबिक, मरूई गांव निवासी सुभाष पटेल (50) विकलांग (स्थानीय सांसद के शब्द में दिव्यांग) था. वह रोहनिया थाना क्षेत्र के कचनार राजातालाब स्थित श्रद्धा इंटर कॉलेज का चौकीदार था. जो कॉलेज परिसर में ही रहता था. जानकारी के मुताबिक शनिवार रात वह कॉलेज परिसर के बरामदे में सो रहा था. देर रात किसी वक्त बदमाशों ने उसकी धारदार हथियार से गला रेत और सिर पर वजनी वस्तु से वार कर हत्या कर दी. उसके बाद वो लोग प्रिंसिपल रूम और स्टोर में रखे कागजात और स्कूली रिकार्ड में आग लगाकर फरार हो गए.

रविवार सुबह जब कॉलेज के प्रबंधक भृगुनाथ आए तो कॉलेज का गेट अंदर से बंद था. कई बार आवाज लगाने के बाद भी गेट नहीं खुला. इस बीच कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार भी पहुंचे और मामला संदिग्ध देख पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर आए पुलिस जब अंदर पहुंची तो सुभाष का शव पड़ा मिला.

मौके पर डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम सहित कई थानों की फोर्स, सीओ सदर, एसपी ग्रामीण अमित कुमार, एसडीएम राजातालाब अंजनी सिंह भी मौके पहुंचे, डॉग स्क्वायड शव को सूंघने के बाद कुछ दूर जाकर विद्यालय परिसर में एक कोने जाकर चहारदीवारी के पास रुक गया.

उधर, पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि कॉलेज के स्टाफ रूम, प्रिंसिपल रूम और कार्यालय में आग लगाई गई है, जिससे बहुत से रिकॉर्ड जल गए. साथ ही कुर्सी-टेबल भी जले पड़े थे.

हत्यारे कॉलेज परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों निकालकर अपने साथ ले गए. साथ ही सीसीटीवी की रिकॉर्डिग मशीन भी आग के हवाले कर दी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

एसपी (ग्रामीण) अमित कुमार ने बताया कि मृतक का मोबाइल और अन्य कुछ सबूत उनके हाथ लगे हैं, जल्द ही हत्यारों का खुलासा कर दिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार का मिशन शक्ति अभियान, 26 मंदिरों में होंगे आयोजन
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26, आयुष रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget