एक्सप्लोरर

ब्रह्म मुहूर्त में खुले भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट, कोरोना की वजह से फीकी रही रौनक

बद्रीनाथ धाम के कपाट खोल दिये गये हैं. कोरोना की वजह से हुए लॉकडाउन का प्रभाव है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब कपाट तो खुले लेकिन धाम में श्रद्धालु मौजूद नहीं रहे.

देहरादून: उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट छह माह के शीतकालीन अवकाश के बाद शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे खोल दिये गये. मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में धनिष्ठा नक्षत्र में खोले गए. हर वर्ष कपाट खुलने के दौरान श्रद्धालुओं से भरा रहने वाला मंदिर का प्रांगण इस बार कोरोना वायरस महामारी के कारण खाली रहा और मुख्य पुजारी ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी समेत चुनिंदा 11 व्यक्ति ही मौजूद रहे. इस दौरान सामाजिक दूरी और मास्क पहनने जैसी सभी जरूरी एहतियाती कदम भी उठाये गये. इस बार सेना के बैंड की मधुर ध्वनि और भजन मंडलियों की स्वर लहरियां भी नहीं सुनायी दीं.

भगवान विष्णु को समर्पित इस धाम के खुलने के बाद मानव मात्र के रोग-शोक की निवृत्ति, आरोग्यता एवं विश्व कल्याण की कामना की गयी‌. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरफ से भगवान बद्री विशाल की प्रथम पूजा मानवता के कल्याण हेतु संपन्न की गयी. मंदिर को 10 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया था, जो बिजली की रोशनी से जगमग होकर अनूठी आभा बिखेर रहे थे. कपाट खुलने के बाद वेद मंत्रों की ध्वनियों से पूरी बद्रीशपुरी गुंजायमान हो गयी.

ब्रह्म मुहूर्त में खुले भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट, कोरोना की वजह से फीकी रही रौनक

बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले जाने की तिथि भी इस बार कोरोना वायरस के कारण 15 दिन आगे खिसका दी गयी थी. पहले कपाट 30 अप्रैल को खोले जाने थे. उत्तराखंड के अन्य तीन धाम पहले ही खोले जा चुके हैं. उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट अक्षय तृतीया के दिन खोले गये थे, वहीं रूद्रप्रयाग जिले में भोले बाबा के धाम केदारनाथ के कपाट 29 अप्रैल को खोले गये थे.

कोरोना वायरस महामारी के कारण इस वर्ष चार धाम यात्रा से अभी श्रद्धालुओं को दूर रखा गया है और केवल कपाट खोले गये हैं. महामारी के कहर का प्रभाव उत्तराखंड के चार धामों पर भी पड़ा है. बद्रीनाथ के कपाट खोल दिये गये हैं लेकिन आश्रम, दुकानें, छोटे-बड़े होटल, रेस्तरां और ढाबे बंद है.

ब्रह्म मुहूर्त में खुले भगवान बद्रीनाथ धाम के कपाट, कोरोना की वजह से फीकी रही रौनक

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने पर देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि भगवान बद्रीविशाल विश्व को कोरोना वायरस मुक्त करेंगे. उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि लॉकडाउन के मद्देनजर सामाजिक दूरी सहित सभी प्रकार की सरकारी पराशर्मों का पूरा पालन किया गया.

Coronavirus के बीच सुकून देने वाली खबर, सूनी सड़क पर आराम से घूमता दिखा हाथी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, UP में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू
योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, UP में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू
कांग्रेस ने तेज की UP चुनाव की तैयारियां, प्रभारी राजेंद्र पाल ने आजमगढ़ में किया संवाद
कांग्रेस ने तेज की UP चुनाव की तैयारियां, प्रभारी राजेंद्र पाल ने आजमगढ़ में किया संवाद
'DM अंकल हमारा स्कूल टूट गया है बनवा दीजिए', बाराबंकी में मासूम बच्चों की अपील
'DM अंकल हमारा स्कूल टूट गया है बनवा दीजिए', बाराबंकी में मासूम बच्चों की अपील
सीकर: काम पर नहीं रखा तो कर दी बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सीकर: काम पर नहीं रखा तो कर दी बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ध्यान दें UPI Users! आपको नहीं देना होगा एक फूटी कौड़ी भी चार्ज, ये दुकानदार-बैंक का मामला
ध्यान दें UPI Users! आपको नहीं देना होगा एक फूटी कौड़ी भी चार्ज, ये दुकानदार-बैंक का मामला
'एक फार्म हाउस में मेरी हत्या का प्लान...', चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा
'एक फार्म हाउस में मेरी हत्या का प्लान...', चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा
6,6,6,6 और 7 चौके, संजू सैमसन की वैभव सूर्यवंशी जैसी बैटिंग; स्ट्राइक रेट उड़ा देगा होश
6,6,6,6 और 7 चौके, संजू सैमसन की वैभव सूर्यवंशी जैसी बैटिंग; स्ट्राइक रेट उड़ा देगा होश
'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में, चेक करें लिस्ट
असदुद्दीन ओवैसी ने UP चुनाव पर साफ की तस्वीर, कहा - 'हम गठबंधन...'
असदुद्दीन ओवैसी ने UP चुनाव पर साफ की तस्वीर, कहा - 'हम गठबंधन...'
मणिपुर में एक और हिंसा की घटना, उग्रवादियों ने 2 महिलाओं में मारी गोली
मणिपुर में एक और हिंसा की घटना, उग्रवादियों ने 2 महिलाओं में मारी गोली
लेट्यूस की खेती में कैसे मिलेगा मुनाफा? समझें पूरा तरीका
लेट्यूस की खेती में कैसे मिलेगा मुनाफा? समझें पूरा तरीका
Delhi-NCR के स्कूलों में 2 महीने स्पोर्ट्स पर रहेगी रोक, CAQM ने जारी किए निर्देश
Delhi-NCR के स्कूलों में 2 महीने स्पोर्ट्स पर रहेगी रोक, CAQM ने जारी किए निर्देश
Embed widget