एक्सप्लोरर

Year Ender 2016: समाजवादी पार्टी में चली उठा-पटक, BSP को अपनों ने दिए झटके!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इस साल राजनीतिक सेंसेक्स में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया. आसन्न विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी और सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के लिए साल 2016 कटु अनुभव वाला रहा. इस साल कई विश्वासपात्रों ने जहां पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को झटका दिया, तो वहीं एसपी में चाचा-भतीजे की राजनीतिक कुश्ती में कई दिग्गज चित-पट हुए. फिर भी, तमाम उठा-पटक के बीच ये दोनों पार्टियां अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जोरशोर से जुट गई हैं.

Year Ender 2016: समाजवादी पार्टी में चली उठा-पटक, BSP को अपनों ने दिए झटके!

कई कद्दावर नेताओं ने छोड़ा बहुजन समाज पार्टी का दामन

इस साल बीएसपी ने जहां अपने कई कद्दावर नेताओं को पार्टी छोड़ते देखा, वहीं नोटबंदी ने भारतीय जनता पार्टी पर सीधे निशाना साधने के लिए एक ब्रह्मास्त्र दे दिया.

पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को भी बीएसपी ने लगातार अपने निशाने पर रखा. बीजेपी से निकाले गए नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी और बेटी पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी की विवादास्पद टिप्पणी से भी बीएसपी काफी चर्चित रही.

पार्टी को विश्वास है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में सत्ता में उसकी वापसी होगी. पार्टी की मुखिया मायावती का मानना है कि इस बार अल्पसंख्यक विशेषकर मुसलमान उनके साथ रहेंगे.

पार्टी को छोड़कर जाने वाले लोग स्वार्थी

बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने आईएएनएस से कहा कि बीएसपी पूरे जोश के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी. पार्टी को छोड़कर जाने वाले लोग स्वार्थी थे. ऐसे लोगों के जाने से पार्टी के अभियान पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा.

Mayawati

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी कर जिस तरह आम जनता को मुश्किल में डाल दिया है, जनता उसका हिसाब विधानसभा चुनाव में जरूर लेगी. छोटे मजदूर, किसान और मध्यम वर्ग के व्यापारी काफी परेशान हैं. नोटबंदी ने पूरे देश की जनता को कतारों में खड़े रहने को मजबूर कर दिया है.

बीएसपी को इस वर्ष अलविदा कहने वाले कद्दावर नेताओं में शामिल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ सांसद ब्रजेश पाठक व पूर्व मंत्री आरके चौधरी ने ऐन वक्त पर पार्टी छोड़ दी. मौर्य और पाठक बीजेपी में शामिल हो गए हैं.

टिकट चाहने वाले करते हैं आर्थिक सहयोग

अक्सर धन लेकर टिकट देने के आरोपों का सामना करने वाली मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी देश में एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसके पास गलत तरीके से अर्जित धन नहीं है.

उन्होंने माना कि टिकट चाहने वाले आर्थिक सहयोग करते हैं और इस राशि का उपयोग पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनाव लड़ने में किया जाता है. नोटबंदी पर मायावती के तेवर काफी कड़े हैं. उन्होंने मोदी सरकार पर देश में अघोषित आर्थिक इमरजेंसी लगाने का आरोप लगाया.

मायावती ने कहा कि इतना बड़ा फैसला लेने से पहले गरीबों के बारे में नहीं सोचा गया. पूंजीपतियों को बड़े पैमाने पर लाभ पहुंचाया गया. बीएसपी का मानना है कि नोटबंदी का यह फैसला बीजेपी के लिए विनाशकारी साबित होगा.

Year Ender 2016: समाजवादी पार्टी में चली उठा-पटक, BSP को अपनों ने दिए झटके!

साल भर मायावती के निशाने पर एक ओर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार रही, तो दूसरी ओर उन्होंने प्रदेश की एसपी सरकार पर भी जमकर हमला बोला. कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को विफल बताते हुए उन्होंने कहा कि एसपी सरकार की नीतियां ढुलमुल हैं और बीजेपी से उसकी मिलीभगत है.

मुसलमानों को आकर्षित करने की कवायद

मुसलमानों को अगले विधानसभा चुनाव में बीएसपी की ओर आकर्षित करने की कवायद में मायावती ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के सर्वसमाज विशेषकर मुसलमानों को यह समझना बहुत जरूरी है कि एसपी में उनके हित सुरक्षित नहीं हैं.

मायावती एक ओर मुसलमानों से खुलकर वोट मांग रही हैं तो उन्हीं की पार्टी के महासचिव सतीश मिश्र भाईचारा सम्मेलनों के जरिए समाज के अन्य तबकों, खासकर ब्राह्मणों को जोड़ने की कवायद में जुटे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा, बस ने बाइक को मारी टक्कर, सिर के ऊपर से निकला टायर, 2 की मौत
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
Himachal Monsoon: हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
हिमाचल पर कहर बनकर टूटा मानसून! 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और कई पेयजल योजनाएं प्रभावित
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget