एक्सप्लोरर

सहारनपुर: प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिलने पर दलित समाज के प्रदर्शनकारियों ने किया बवाल

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. शब्बीरपुर कांड के संबंध में होने वाली महापंचायत को लेकर जिले के कई इलाकों में पथराव, आगजनी और गोलीबारी हुई. जिसमें 20 से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया. उपद्रवियों द्वारा एक पुलिस चौकी में भी आग लगाने की सूचना है.

सहारनपुर: प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिलने पर दलित समाज के प्रदर्शनकारियों ने किया बवालमहापंचायत को लेकर कई इलाकों में हंगामा

दरअसल शब्बीरपुर कांड के विरोध में दलित समाज के लोगों ने आज शहर के गांधी पार्क में महापंचायत का आयोजन करने का ऐलान किया था. लेकिन प्रशासन ने भीड़ को शहर में आने से जगह जगह रोक दिया. प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिलने पर दलित समाज के प्रदर्शनकारियों ने बवाल कर दिया.

महापंचायत करने की अनुमति नहीं

प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिलने से नाराज दलित समाज के लोगों ने जगह-जगह जाम लगा दिया. प्रदर्शनकारियों ने शहर में आने वाले बेहट रोड के नाजिरपुरा में बस फूंक दी. इतना ही नहीं उन्होंने मल्हीपुर रोड पर पत्रकारों की दर्जन भर मोटरसाइकिल फूंक दी. इस दौरान पुलिस प्रशासन काफी बेबस और लाचार नजर आई. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद दूबे ने बताया कि किसी भी तरह की महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी गई थी.

पुलिस और भीम आर्मी के सदस्यों के बीच टकराव

भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने सहारनपुर के गांधी पार्क में दलित संगठनों से जुड़े लोगों को वहां इकट्ठा कर लिया. इनका आरोप था कि प्रशासन द्वारा शब्बीरपुर के पीड़ितों को न तो मुआवजा दिया गया न ही पीड़ित लोगों के पास कुछ खाने पीने की व्यवस्था है. भीम आर्मी के आह्वान पर जब दलित लोग गांधी पार्क में एकत्र होने लगे तो पुलिस ने इन्हें वहां से खदेड़ दिया जिससे पुलिस और भीम आर्मी के सदस्यों के बीच टकराव हुआ और एक बार वहां भगदड का माहौल बन गया.

मीडिया के वाहनों को भी उपद्रवियों ने बनाया निशाना

पुलिस और दलितों के बीच टकराव की जानकारी मिलते ही जिले के कई इलाकों के दलितों ने आक्रोश में मल्हीपुर रोड पर मोर्चा लेते हुए राहगीरों से मारपीट और वाहनों में आग लगाना शुरू कर दिया. मीडिया के वाहनों को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया और लोगों को पीटा और वाहनों को आग के हवाले कर दिया.

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी सहित कई थानों की पुलिस एवं पीएसी की टीम मौके पर पहुंची. उपद्रवियों ने पुलिस दल पर पथराव किया और वाहनों को आग के हवाले कर दिया, वहां एक पुलिस चौकी में आग लगा दी.

सहारनपुर: प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिलने पर दलित समाज के प्रदर्शनकारियों ने किया बवाल

नाजिरपुरा के पास दलितों ने लगा दिया सड़क पर जाम

इसके अलावा चिलकाना रोड पर हलालपुर के निकट बड़ी नहर के पास कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई. बेहट रोड पर साइर्ंधाम मन्दिर के पास एक बस की सवारियों को नीचे उतारकर दलितों ने बस में आग लगा दी. चकरोता रोड पर नाजिरपुरा के पास दलितों ने सड़क पर जाम लगा दिया.

उपद्रवियों ने मल्हीपुर रोड पर ठाकुर समाज द्वारा बनाये गये राजपूत भवन को भी आग के हवाले कर दिया. इनकी भीड़ ने पूरे भवन की दीवारों और गेट को तोड़कर वहां रखे सामान को आग के हवाले किया. जिले के कई इलाकों में अभी भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और वहां भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है. पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर निगाह रखे हुए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
कांवड़ यात्रा: दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को लेकर बड़ा ऐलान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
प्रदर्शनकारी को गोली लगने के सबूत नहीं, दिल्ली पुलिस का बयान
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget