एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: अखिलेश ने बनाई चुनावी रणनीति, कहा- ‘पार्टी में सबकुछ ठीक है’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन का समय नजदीक आने के साथ राज्य के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज अपने मंत्रियों और विधायकों से कहा कि वे टिकट की चिंता नहीं करें. उन्होंने अपने निकट सहयोगियों के साथ चुनावी रणनीति तैयार की.

चुनाव की तैयारी और पार्टियों की स्थिति पर मंथन

एसपी के विवादित अधिवेशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने के बाद पैदा सूरतेहाल में पार्टी के चुनाव निशान ‘साइकिल’ पर दावे को लेकर जहां एसपी संस्थापक मुलायम सिंह यादव अपने अनुज शिवपाल सिंह यादव के साथ दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं, वहीं अखिलेश ने यहां 5 कालीदास मार्ग स्थित अपने आधिकारिक आवास पर मंत्रियों, विधायकों तथा कार्यकर्ताओं के साथ करीब डेढ़ घंटे तक गहन चर्चा की, जिसमें विधानसभा चुनाव से सम्बन्धित तैयारियों और पार्टियों की स्थिति पर मंथन किया गया.

अपने आवास पर ‘जनता दर्शन’ के लिए एकत्र हुए कार्यकर्ताओं से अखिलेश ने कहा, ‘‘चुनाव निशान के विवाद में मत फंसिए. यह चुनाव आयोग के पास है और कल इसका समाधान हो जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जनता के पास जाइए. मैं अपने दौरे का कार्यक्रम तैयार करूंगा और आपके साथ शामिल होउंगा.’’ अखिलेश ने अपने मंत्रियों और विधायकों से कहा, ‘‘आप लोगों को टिकट मिलेगा, चिंता मत करिए. एसपी की जीत के लिए कड़ी मेहनत करिए.’’

‘‘पार्टी में सबकुछ ठीक है’’

बैठक के बाद अखिलेश ने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘पार्टी में सबकुछ ठीक है.’’ अखिलेश के करीबी मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश ने आज करीब 600 लोगों से मुलाकात की और कहा कि वे क्षेत्र में जाकर चुनाव में जुट जाएं. वह चुनाव प्रचार का कार्यक्रम बना रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों में पहुंचकर प्रचार करेंगे. जहां तक पार्टी में झगड़े का सवाल है तो यह मामला चुनाव आयोग के समक्ष है, जो कल तक तय हो जाएगा.

बैठक से बाहर निकले कुछ कार्यकर्ताओं ने बताया कि अखिलेश ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा है कि वह इस पार्टी के साथ क्रीम, पाउडर की तरह ‘प्यार से’ गठबंधन करेंगे. हालांकि वह यह नहीं बता सके कि क्रीम, पाउडर से अखिलेश का क्या मतलब था. कांग्रेस के गठबंधन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने की सम्भावना के सवाल पर चौधरी ने कहा कि अखिलेश के अभी दिल्ली जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जारी करेंगे घोषणापत्र

माना जा रहा था कि अखिलेश गठबंधन के लिये कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने जल्द ही दिल्ली जा सकते हैं. चौधरी ने बताया कि एसपी का चुनाव घोषणापत्र तैयार किया जा रहा है और निर्वाचन आयोग में पार्टी चुनाव निशान का मामला तय होने के फौरन बाद मुख्यमंत्री अखिलेश घोषणापत्र जारी करेंगे. इस बार घोषणापत्र में कृषि क्षेत्र के उन्नयन तथा अल्पसंख्यक कल्याण समेत विभिन्न क्षेत्रों तथा योजनाओं पर खास जोर दिया जाएगा. राज्य में सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये नामांकन की प्रक्रिया 17 जनवरी को शुरू हो जाएगी.

एसपी के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक अखिलेश विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की नयी सूची बना रहे हैं. इसमें आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को बाहर करके योग्य उम्मीदवारों को शामिल किया जा रहा है. इसमें पूर्व मंत्रियों नारद राय, ओम प्रकाश सिंह, शादाब फातिमा तथा अम्बिका चौधरी के साथ-साथ मंत्री अरविन्द सिंह गोप तथा राम गोविन्द चौधरी को भी शामिल किया जा रहा है.

शिवपाल को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने का निर्णय

गत एक जनवरी को एसपी के विवादित राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश को पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था, जबकि मुलायम को पार्टी का ‘सर्वोच्च रहनुमा’ का पद दिया गया था. इसके अलावा एसपी महासचिव अमर सिंह को पार्टी से निष्कासित करने तथा शिवपाल को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने का निर्णय भी लिया गया था. मुलायम ने इस सम्मेलन को असंवैधानिक घोषित करते हुए इसमें लिये गये तमाम फैसलों को अवैध ठहराया था.

चुनाव आयोग ने पार्टी के चुनाव चिहन ‘साइकिल’ पर एसपी के दोनों गुटों द्वारा दायर प्रतिवेदन पर सुनवाई की तारीख 13 जनवरी नियत की है. माना जा रहा है कि जिस गुट के पास 51 प्रतिशत विधायकों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों का समर्थन होगा, उसका पलड़ा भारी रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट में तनाव के मद्देनजर बिहार सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, उठाया ये कदम
मिडिल ईस्ट में तनाव के मद्देनजर बिहार सरकार ने लिया बड़ा निर्णय, उठाया ये कदम
Bihar News: 'बड़े पापा की लाडली', तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव की बेटी पर लुटाया जमकर प्यार
'बड़े पापा की लाडली', तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव की बेटी पर लुटाया जमकर प्यार
अयोध्या अग्निकांड पर अयोजकों का गैर-जिम्मेदाराना बयान, बोले- 'भगवान ने अग्नि रूप...'
अयोध्या अग्निकांड पर अयोजकों का गैर-जिम्मेदाराना बयान, बोले- 'भगवान ने अग्नि रूप...'
Bikaner News: मन की बात में PM मोदी ने सराहा बीकानेर का अभय जैन ग्रंथालय, क्या है ज्ञान भारतम् मिशन?
मन की बात में PM मोदी ने सराहा बीकानेर का अभय जैन ग्रंथालय, क्या है ज्ञान भारतम् मिशन?

वीडियोज

Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?
शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे PAK के डिप्टी PM इशाक डार, स्टेज पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे इशाक डार, मंच पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत, वीडियो वायरल
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत
Middle East CBSE Board Result 2026: हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
Embed widget