एक्सप्लोरर

योगी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक आज, किसानों की कर्जमाफी और गरीबों के लिए हो सकते हैं फैसले

लखनऊ: मुख्यमंत्री बनने के 17वें दिन यानि आज योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की पहली बैठक कर रहे हैं. आज शाम पांच बजे ये बैठक होनी है. पहली कैबिनेट बैठक में सबसे बड़ा ऐलान किसानों की कर्ज़माफी का होगा जिसकी पुष्टि खुद यूपी के कृषि मंत्री ने एबीपी न्यूज़ से की है. इसके अलावा कुछ और अहम फैसले भी कैबिनेट में लिए जाएंगे.

पहला फैसला- किसानों की कर्जमाफी

करीब 2 करोड़ 15 लाख छोटे किसानों की कर्जमाफी का ऐलान होगा. इन किसानों पर करीब 62 हजार करोड़ रूपए का कर्ज है.

दूसरा फैसला- भाग्य लक्ष्मी योजना

गरीब के घर बेटी का जन्म होने पर पचास हजार का विकास बॉन्ड दिया जाएगा. छठी, आठवीं, दसवीं और बारहवीं क्लास में पहुंचने पर निश्चित रकम दी जाएगी. बेटी के 21 साल का होने पर दो लाख रुपये दिए जाएंगे.

तीसरा फैसला- स्पेशल कोर्ट की स्थापना

दलित उत्पीड़न केस की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों की स्थापना पर भी फैसला मुमकिन है.

उत्तर प्रदेश के कृषिमंत्री ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कहा है कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक में किसानों की कर्जमाफी का एलान कर दिया जाएगा. कर्जमाफी की खबर से यूपी के किसान फूले नहीं समा रहे हैं, लेकिन असली चुनौती तो योगी सरकार के सामने है कि कैसे वो कर्जमाफी के साथ-साथ अपनी आर्थिक सेहत को दुरुस्त रखती है?

62 हजार करोड़ का इंतज़ाम कैसे करेगी योगी सरकार

यूपी में करीब 2 करोड़ 15 लाख किसान हैं. 1 करोड़ 83 लाख सीमांत जबकि 30 लाख लघु किसान और इनकी कर्जमाफी के लिए सरकार को 62 हजार करोड़ का इंतज़ाम करना होगा. सबसे बड़ा सवाल यही है कि यूपी सरकार इतनी बड़ी रकम का इंतज़ाम कहां से करेगी, क्योंकि केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली पहले ही कह चुके हैं कि इस मामले में केंद्र से कोई मदद नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़ें-

योगी सरकार का एक और फरमान, फाइनेंसियल के साथ अब हर काम का हो टेक्निकल ऑडिट

ओबीसी की 17 जातियों को SC की सुविधाएं देने के फैसले पर हाईकोर्ट ने फिर मांगा यूपी सरकार से जवाब

बूचड़खाने से लेकर राम मंदिर तक, जानें क्या है यूपी में सुशासन के लिए योगी मंत्र ?

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की क्या है राष्ट्रनीति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
HP Assembly Session: हिमाचल में 21 अगस्त से मानसून सत्र, 3 सितंबर तक चलेगा
HP Assembly Session: हिमाचल में 21 अगस्त से मानसून सत्र, 3 सितंबर तक चलेगा

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget