एक्सप्लोरर

नोटबंदी को देशभक्ति से जोड़ने पर अखिलेश का तंज, 'सबक सिखाएगी जनता'

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने केन्द्र के नोटबंदी के कदम पर तंज करते हुए आज कहा कि देशभक्ति से जोड़ी जा रही इस कार्रवाई से देश का ही नुकसान हुआ है और इसकी हिमायत कर रहे लोगों को जनता चुनाव में सबक सिखाएगी.

akhilesh-580x395

सही मायने में नहीं हुआ देश का भला

सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ में गरीब परिवारों के लिये ‘शादी अनुदान’ योजना की शुरुआत के मौके पर नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा ‘‘कुछ लोग कह रहे हैं कि (केन्द्र सरकार ने) बहुत अच्छा किया, उन्हें जनता सबक सिखाएगी, जब वे चुनाव में जाएंगे. सही मायने में देश का भला नहीं हुआ है.’’

उन्होंने कहा ‘‘जो योजना देशभक्ति से जोड़ी जा रही है उससे देश का नुकसान हुआ है. विकास के जो काम तेजी से हो रहे थे, वे रुक गये हैं. आपकी अर्थव्यवस्था पीछे जा रही है. इस सरकार ने अर्थव्यवस्था को पीछे धकेल दिया है. देश को ऐसे उलझाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.’’

दो हजार के नोटों की छपाई में भी गड़बड़ी

अखिलेश ने दो हजार रुपए के नये नोटों की खामियों की तरफ ध्यान दिलाते हुए कहा कि यह नया नोट आने से काला धन रखने वालों को सुविधा मिल गयी है. जो धन वे हजार में रखते थे अब वे दो हजार के नोट के तौर पर रख रहे हैं. दो हजार के नोटों की छपाई में भी गड़बड़ी है.

उन्होंने कहा कि विकास के मामले में समाजवादियों का कोई मुकाबला नहीं है. प्रदेश के शहरों में 24 घंटे बिजली आ रही है, ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता था. अब बीजेपी के लोग बताएं कि क्या वे हमसे ज्यादा बिजली देंगे. अगर देना चाहेंगे तो उन्हें घंटे बढ़ाने होंगे.

नोटबंदी को देशभक्ति से जोड़ने पर अखिलेश का तंज, 'सबक सिखाएगी जनता

BSP ने स्मारकों में बरबाद किये हजारों करोड़ रुपए

इस मौके पर बीएसपी पर भी हमला करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘दूसरी ओर पत्थर वाली पार्टी है. उसने उत्तर प्रदेश के लिये कोई काम नहीं किया. जो किया वह आपके सामने है. उसने स्मारकों में हजारों करोड़ रुपए बरबाद किये जिससे जनता को कोई लाभ नहीं हुआ.

समाजवादियों ने किया देश में सबसे बेहतर काम

अखिलेश ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिये उनके घोषणापत्र में सभी शहरी और ग्रामीण गरीबों को घर बनाने में मदद का वादा शामिल किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि देश में सबसे बेहतर काम समाजवादियों ने किया है. कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जिसमें उन्होंने काम ना किया हो. आने वाले समय में समाजवादी लोग सरकार बनाएंगे और जितने भी गरीब लोग हैं उन्हें समाजवादी पेंशन से जोड़ा जाएगा.

शादी के लिये अनुदान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि पहले भी ऐसी योजना से गरीबों को धन मिलता था. अब उसे सरकार ने दोगुना बढ़ाकर 20 हजार रुपए दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget