एक्सप्लोरर

विकास पर बोले BJP सांसद वरुण गांधी, 'बंद होनी चाहिए हिंदू-मुस्लिम की राजनीति'

सुल्तानपुर: अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कहा कि उनका भरोसा राजनेताओं पर नहीं, जनता पर है. वहीं अमेठी सांसद और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह अभी अमेठी के रास्ते से होकर आ रहे हैं. वहां बेहद स्वागत सम्मान होने से बेहद खुशी हुई. वहां के लोगों ने कहा कि आप लोगों से कितने आराम से मिलते हैं. हम लोग भी आपसे मिलने सुल्तानपुर आएंगे.

'मेरा भरोसा रोजनेताओं पर नहीं, जनता पर'

पहले दिन क्षेत्र के तुफानी दौरे में चैपालों में वरुण ने कहा, "मेरा भरोसा राजनेताओं पर नहीं, बल्कि जनता पर है. जो जितना गरीब है, उतना ही ईमानदार है. किसी भी जनप्रतिनिधि को अपने पद पर अहंकार नहीं होना चाहिए. सब कुछ जनता के हाथ में होता है. कभी भी जनहित की बातों को दरकिनार नहीं करनी चाहिए."

उन्होंने कहा, "जब मैं चुनाव लड़ने आया था तो लोगों ने मुझसे कहा था कि भाई हम आपको वोट देंगे तो आप उसके बाद शक्ल दिखाने आएंगे. तब मैंने कहा था कि ये तो समय बताएगा, लेकिन मेरी ताकत मंच के लोगों की नहीं है. मेरी ताकत नीचे बैठे हुए लोगों की है, वो चाहे जिस बिरादरी और जाति धर्म के हों." उन्होंने कहा कि देश में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति बंद होनी चाहिए. विकास की बात होनी चाहिए.

मोदी सरकार की योजनाओं का बखान

दूबेपुर और कुड़वार क्षेत्र में पूर्व निर्धारित 14 चौपालों में मोदी सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि जनता के उत्थान के लिए केंद्रीय योजनाओं से जुड़ने के लिए सभी को जागरूक होना होगा.

उन्होंने कहा, "ग्रामीण जनता जो शहर तक किसी से मिलने नहीं जा सकती, वह दिल्ली मुझसे मिलने कैसे पहुंचेगी. इसलिए उन्होंने तय किया है कि वे स्वयं लोगों के बीच पहुंचेंगे और लोगों की समस्याओं का निदान करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
शामली: कांवड़ियों का स्वागत, DM-SP ने की पुष्पवर्षा
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में 5 उद्योगपति गिरफ्तार, अगले दिन बेल
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
पंजाब: 'भूपेश बघेल गो बैक' के होर्डिंग, CM मान ने कसा तंज
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget