एक्सप्लोरर

यूपी: नाजायज बूचड़खानों को वैध करने की प्रक्रिया आसान बनाने की अपील

बरेली: ऑल इंडिया मीट एंड लाइव स्टाक एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश में बंद कराये गये अवैध बूचड़खानों को वैध करने की प्रक्रिया को सरल बनाने की अपील की है. एसोसिएशन के प्रतिनिधि हाजी शकील कुरैशी ने कल संगठन के प्रतिनिधिमण्डल के साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह से मुलाकात के बाद आज प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि एसोसिएशन को अवैध बूचड़खानों पर हुई कार्रवाई से कोई शिकायत नहीं है लेकिन इनसे हजारों लोगों की रोजी रोटी जुड़ी होने के मद्देनजर प्रदेश सरकार को नाजायज वधशालाओं को वैध करने की प्रक्रिया को सरल बनाना चाहिये.

उन्होंने अवैध बूचड़खाने बंद कराये जाने के योगी आदित्यनाथ सरकार के फैसले को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘राजधर्म का पालन’ करार देते हुए कहा कि सरकार की कार्रवाई से सैंकड़ों लोगों के बेरोजगार होने के लिये प्रदेश की पूर्ववर्ती एसपी और बीएसपी सरकारें जिम्मेदार हैं, जिन्होंने बूचड़खानों के लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया को समयबद्ध नहीं बनाया.

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत और नगर निगमों के अपने बूचड़खाने हैं. मांस कारोबारी इन निकायों को बूचड़खानों के इस्तेमाल के एवज में धन देते हैं लेकिन फिर भी बूचड़खानों को आधुनिक सुविधाएं नहीं दी गयीं. इसके अलावा मांस काटने और बेचने वालों के लाइसेंस नवीनीकरण की फाइलें महीनों से जिला प्रशासन और शासन में धूल खा रही हैं.

मालूम हो कि प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के गठन के बाद पूरे प्रदेश में अवैध बूचड़खानों को बंद कराने का अभियान शुरू कर दिया गया है. इससे मांस के कारोबार से जुड़े हजारों लोगों के साथ मांसाहार परोसने वाले अनेक छोटे-बड़े होटलों के बड़ी संख्या में कर्मचारी बेरोजगार हो गये हैं. देश से निर्यात किये जाने वाले मांस में उत्तर प्रदेश का योगदान करीब 50 प्रतिशत है और इस कारोबार से प्रत्यक्ष तथा परोक्ष रूप से करीब 25 लाख लोगों की रोजी रोटी जुड़ी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
Exclusive: '6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'6 महीने बाद ढूंढे नहीं मिलेंगे', CJP पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PoK में तनाव के बीच जम्मू जाएंंगे आर्मी चीफ, सीमावर्ती इलाकों का लेंगे जायजा
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget