एक्सप्लोरर

यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन के नये चेयरमैन की नई पहल, जनता से करेंगे सीधा संवाद

यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन के नये चेयरमैन प्रभात कुमार ने दो जुलाई को अपना कार्यभार ग्रहण किया था. वह रिटायर्ड आईएएस अफसर हैं.

प्रयागराज: पिछले कुछ सालों में लगातार विवादों में रहे यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन के नये चेयरमैन डा० प्रभात कुमार ने अभ्यर्थियों व आम जनता का भरोसा जीतने के लिए अनूठी पहल की है. प्रभात कुमार ने अभ्यर्थियों व आम जनता से सीधे मुलाकात करने का फैसला किया है. आज पहले दिन उन्होंने डेढ़ सौ से ज़्यादा लोगों से मुलाकात कर उनसे संवाद स्थापित किया. उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और साथ ही उनसे सुझाव भी मांगे.

अभ्यर्थियों ने नये चेयरमैन की इस अनूठी पहल का स्वागत किया है और यह उम्मीद जताई है कि इससे आयोग की साख पर लगा बट्टा कम होगा और उसकी खोई हुई गरिमा फिर से बहाल हो सकती है. हालांकि पहले दिन भीड़ ज़्यादा होने की वजह से तमाम लोगों को मिले बिना ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा.

यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन के नये चेयरमैन प्रभात कुमार ने दो जुलाई को अपना कार्यभार ग्रहण किया था. वह रिटायर्ड आईएएस अफसर हैं और उनकी छवि बेहद तेज तर्रार व ईमानदार अफसर की रही है. उन्होंने कार्यभार ग्रहण करते ही सबसे पहले आयोग के कई कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की और हरेक भर्तियां साल भर में पूरी करने का बड़ा एलान किया था.

पिछले कुछ सालों में कमीशन में गोपनीयता के नाम पर काफी कुछ छिपाया गया. इससे न सिर्फ कमीशन के खिलाफ लोगों में अविश्वास बढ़ता गया बल्कि तमाम भर्तियों में गड़बड़ी के भी आरोप लगे. अखिलेश राज में हुई भर्तियों की सीबीआई जांच हो रही है तो योगी राज में परीक्षा नियंत्रक अंजूलता कटियार को जेल जाना पड़ा है.

नये चेयरमैन प्रभात कुमार ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अभ्यर्थियों, प्रतियोगी छात्रों और उनके अभिभावकों के साथ ही आम जनता से मुलाकात कर उनसे बातचीत करने का एलान किया था. इसके जरिये वह लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएँ सुनते हुए उनसे सुझाव मांगना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने हर बुधवार का दिन तय किया.

मुलाकात करने वालों को ईमेल के ज़रिये डिटेल्स भेजनी होगी. दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक चेयरमैन चुनिंदा लोगों से मुलाकात करेंगे. आज पहले दिन तमाम अभ्यर्थियों ने चेयरमैन से मुलाकात की. मुलाकात करने वाले लोग उनके जवाब से संतुष्ट थे. लोगों का कहना है कि कमीशन की यह पहल बेहद अच्छी है और आने वाले दिनों में इसके नतीजे भी देखने को मिल सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget