एक्सप्लोरर

तंज: बिहार का इतिहास रहा है कि यहां लोग निमंत्रण देकर भोजन से पहले ही कैंसिल कर देते हैं: उपेंद्र कुशवाहा

बिहार एनडीए में 50-50 फॉर्मूला के तहत लोकसभा सीट बंटवारे के एलान के बाद आरएलएसपी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी से अभी बीजेपी ने सीट बंटवारे पर कोई बात नहीं की है.

पटना: बिहार में बीजेपी-जेडीयू के बीच 50-50 फॉर्मूला के तहत सीट बंटवारे के बाद आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है. उन्होंने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के महागठबंधन में शामिल होने के निमंत्रण पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में नीतीश कुमार पर तंज कसा है. उन्होंने कहा, 'निमंत्रण का बहुत अर्थ नहीं होता है, बिहार का इतिहास रहा है कि यहां लोग निमंत्रण देकर भोजन से पहले ही कैंसिल कर देते हैं.'

उपेंद्र कुशवाहा जेडीयू की एनडीए में वापसी के बाद से ही नाराज चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि अमित शाह ने बीजेपी-जेडीयू के बीच बराबर-बराबर सीटों की बात की है, कोई नंबर नहीं दिया है. मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री कुशवाहा ने कहा कि अमित शाह की बातों से 'बराबर' का कोई स्पष्ट अर्थ नहीं है. चारों पार्टियों के बीच जबतक सीटों के नंबर पर बैठकर कोई बात नहीं हो जाती, कुछ नहीं कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या के बारे में अभी तक कोई बात नहीं हुई है, अमित शाह ने कहा है कि सभी पार्टियों को सम्मानजनक सीटें मिलेंगी.

आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर उनकी भूपेंद्र यादव से बात हुई थी, लेकिन वह बात पूरी नहीं हो पाई थी. उन्होंने कहा कि उनसे सीट बंटवारे को लेकर बात हो रही है, लेकिन अभी कुछ तय नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि उनके पास बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे का फार्मूला है, जिसे वो सभी दलों के बीच होने वाली बैठक में रखेंगे.

कुशवाहा ने कहा राजनीति में संगठन पहले और मंत्री पद बाद में आता है, मेरे लिए मेरी पार्टी पहले और मंत्री की कुर्सी बाद में है. उन्होंने कहा कि वह एनडीए में हैं इसीलिए मंत्री हैं. उन्होंने आगे यह भी कहा कि वह एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहेंगे.

यह भी पढ़ें-

कुशवाहा को पसंद नहीं आया बीजेपी-जेडीयू का 50-50 फॉर्मूला? तेजस्वी यादव से मिले बिहार में बराबर-बराबर सीटों पर लड़ेगी जेडीयू और बीजेपी, दो-तीन दिनों में होगा संख्या का एलान: अमित शाह देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget