एक्सप्लोरर

यूपी: दो साल में हर घर तक पाइप लाइन से पहुंचेगा पानी- योगी आदित्यनाथ

बता दें कि इस योजना के लिए पेयजल की समस्या से जूझ रहे प्रदेश के इलाकों को चार भागों में बांटा गया है. पहले चरण में बुंदेलखंड के जिले, दूसरे चरण में विंध्याचल के जिले, तीसरे चरण में पूर्वांचल के जिले और चौथे चरण के तहत गंगा और यमुना बेसिन के आर्सेनिक और फ्लोराइड प्रभावित जिलों को चुना गया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि अगर केंद्र सरकार मदद करे तो अगले दो साल में हम हर गांव और हर घर तक पाइप लाइन के जरिए पानी पहुंचा देंगे और राज्य सरकार इस पर चरणबद्ध तरीके से कार्य शुरू भी कर चुकी है.

मुख्यमंत्री ने बुधवार को लोकभवन में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के साथ उत्तर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये बात की.

योगी ने कहा कि इस योजना के लिए पेयजल की समस्या से जूझ रहे प्रदेश के इलाकों को चार भागों में बांटा गया है. पहले चरण में बुंदेलखंड के जिले, दूसरे चरण में विंध्याचल के जिले, तीसरे चरण में पूर्वांचल के जिले और चौथे चरण के तहत गंगा और यमुना बेसिन के आर्सेनिक और फ्लोराइड प्रभावित जिलों को चुना गया है.

उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण के लिए क्रमश: 9 हजार करोड़ और 6700 करोड़ रुपये का डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है. केन्द्र सरकार से धनराशि मिलते ही इस पर कार्य शुरू हो जाएगा.

प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल की व्यवस्था और हैंडपंप की मरम्मत के लिए ग्राम पंचायतों को राज्य सरकार से मिलने वाली धनराशि की जवाबदेही तय की जाये.

‘नमामि गंगे’ परियोजना के कार्य की सुस्त गति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि गंगा के किनारे जो भी 25 जिले हैं, वहां के जिलाधिकारी कार्य योजना बनाकर ईमानदारी से इस पर अमल करें.

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ पर मुख्यमंत्री योगी की सराहना करते हुए कहा कि दो वर्षों में योगी ने जिस ढंग से इस अभियान को प्रदेश में चलाया है, वह तारीफ के काबिल है। उन्होंने कहा कि गंगा सिर्फ पांच राज्यों का मसला नहीं है. गंगा देश के करोड़ों लोगों के आस्था का सवाल है. मुख्य सचिव हर परियोजना के अनुसार उसके पूरा होने की समय सीमा तय करें और उसे केंद्र के अधिकारियों के साथ साझा करें.

जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने के बाद योगी और केंद्रीय मंत्री शेखावत ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बुधवार को हुई बैठक के विषय में जानकारी दी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर 22 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए जल जीवन मिशन को भी सफल बनाया जाएगा.उन्होंने कहा कि गंगा का बहाव क्षेत्र सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में है, इसलिए गंगा की स्वच्छता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी यहां के नागरिकों की बनती है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरते भू-जल स्तर को बढ़ाने के लिए भी प्रदेश सरकार तैयारी कर रही है.

यूपी: राहुल गांधी के इस्तीफे पर बोलीं बहन प्रियंका- आपने जो किया, उसकी हिम्मत कम ही लोगों में होती है

यूपी: राज्य के सभी संसदीय क्षेत्रों को मिलाकर 80 नए राजमार्ग बनाएगी सरकार- केशव प्रसाद मौर्य

यूपी:  कांवड़ यात्रा की व्यवस्था के बारे में कुम्भ-2019 से सीख लें सभी अधिकारी- योगी आदित्यनाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग
राजस्थान निकाय चुनाव का ऐलान, डूंगरपुर में 40, सागवाड़ा में 35 वार्डों में वोटिंग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget