एक्सप्लोरर

यूपी: तीन तलाक की शिकायत वापस लेने से मना करने पर काटी महिला की नाक, मामला दर्ज

संसद ने हाल ही में मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 पारित किया है, जिसके अनुसार तीन तलाक को अपराध माना गया है.

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. एक महिला ने आरोप लगाया है कि तीन तलाक की शिकायत वापस लेने से मना करने पर उसके ससुराल वालों ने उसकी नाक काट दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति ने उसे फोन पर तीन तलाक दिया था, जिसके बाद पीड़िता की मां ने अपने दामाद के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

दरअसल, ससुराल पक्ष के लोग चाहते थे कि महिला पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत वापस ले. इसलिए लगातार महिला पर दबाव बनाया जा रहा था. जब बहुत मना करने पर भी महिला नहीं मानी तो ससुराल पक्ष के लोगों ने जमकर महिला से मारपीट की और धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी. ऐसा महिला का कहना है.मामले को शांत कराने आए उसके बहनोई को भी परिवार के लोगों ने जमकर पीटा. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

 घटना के बाद मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के दो महिलाओं सहित 4 लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है.

इसी साल मई महीने में ही लड़की की शादी हुई थी. पीड़िता का आरोप है कि उसका पति शादी के अगले ही दिन किसी काम का बहाना बनाकर घर से निकल गया. इस दौरान वह पीड़िता से 35 हजार रुपये मांग कर ले गया.

एक महीने बाद पति का फोन आया और उसने दहेद में मोटरसाइकिल देने की डिमांड की. पीड़ित महिला ने ऐसा करने से इंकार कर दिया. जिसके बाद उसके पति ने 3 अगस्त को फोन कर तीन तलाक दे दिया.

घटना के बाद पीड़िता और उसके परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी. पुलिस का दबाव बढ़ने पर आरोपी पति ने पीड़िता पर तहरीर वापस लेने का दबाव बनाया लेकिन पीड़िता ने तहरीर वापस नहीं ली. जिसके बाद पति और उसके परिवार वालों ने पीड़िता की जमकर पिटाई की और धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी.

वहीं इस पूरे मामले को लेकर एसपी एलआर कुमार का कहना है कि खैराबाद में दो दिन पहले सूचना आयी थी कि एक पति के द्वारा पत्नी को फोन पर तीन तलाक दिया गया है. उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों को बुलाया गया और उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब मामला हल नहीं हुआ, तो हमने तीन तलाक अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

सोनभद्र हत्याकांड: उम्भा गांव की सहकारी समितियों की होगी जांच, जमीन विवाद में हुई थी 10 लोगों की हत्या

यूपी: सुषमा स्वराज का लखनऊ से भी रहा है गहरा नाता, गोल दरवाजे के मक्खन मलाई की थीं शौकीन

यूपी: बाबा रामदेव बोले- मुसलमान भी राम और कृष्ण के वंशज, मंदिर निर्माण में करें सहयोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget