एक्सप्लोरर

यूपी: सीएम योगी को क्यों कहा जाता है 'एनकाउंटर मैन'?

सीएम योगी के कार्यकाल में तीन हजार के करीब एनकाउंटर हुए हैं, जिनमें 69 अपराधियों को पुलिस ने मार गिराया, मुठभेड़ में 838 घायल हुए और 7,043 को गिरफ्तार किया गया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कमान संभालने के एक महीने बाद जब सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा की थी, "अगर अपराध करोगे तो ठोक दिए जाएंगे", शायद इसे कुछ लोगों ने गंभीरता से ले लिया है. पिछले तीन दशकों में, राज्य में अपराध और राजनीति अविभाज्य हो गई थी और अपराधियों के नेताओं के साथ संबंध केवल मजबूत हुए.

जनवरी में योगी ने गर्व से पत्रकारों को बताया था कि उनके कार्यकाल में तीन हजार के करीब एनकाउंटर हुए हैं, जिनमें 69 अपराधियों को पुलिस ने मार गिराया, मुठभेड़ में 838 घायल हुए और 7,043 को गिरफ्तार किया गया.

इसके अलावा सरकार के दो साल पूरा करने के दौरान 11,981 अपराधियों ने अपनी जमानत रद्द करवाई और कोर्ट के सामने आत्मसमर्पण किया.

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री की 'ठोको नीति' का विपक्ष ने खूब मजाक बनाया, लेकिन आलोचकों की बात से योगी को कोई असर नहीं हुआ.

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी. सिंह ने कहा, "ऊपर से आदेश दिए गए थे कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाए. पुलिस बल पर किसी प्रकार का राजनीतिक दबाव नहीं है. संगठित अपराधों में कमी आई है. यहां तक की हत्याओं के मामलों में भी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया."

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अपराध कम होने का एक अन्य कारण नोटबंदी भी रहा है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "नोटबंदी के बाद नकदी के आदान-प्रदान में कमी देखने को मिली और अंडरवर्ल्ड का पैसा चेक और ड्राफ्ट में नहीं आता है, जिसके बाद से सूबे में अपराध में कमी देखने को मिली."

आला अधिकारियों ने पुलिस के मामले में किसी प्रकार से हस्तक्षेप नहीं करने के कारण योगी सरकार को पूरे नंबर दिए हैं.

अधिकारी ने कहा, "एक मामले में जाने माने अपराधी को गिरफ्तार किया गया और भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने हमें आरोपी पर लगे आरोपों को कम करने को कहा ताकि उसे जमानत मिल सके. हमने मुख्यमंत्री को सूचित किया और उन्होंने हमें नेता की बात को नजरअंदाज करने को कहा. इसका परिणाम यह है कि अपराधी अभी भी जेल में है और उसकी जमानत दो बार खारिज हो चुकी है."

हालांकि, मुख्यमंत्री की एनकाउंटर नीति भी प्रश्न खड़े करती है.

पिछले साल एक समाचर पोर्टल ने एक रिपोर्ट में दावा किया था कि उत्तर प्रदेश के 14 एनकाउंटर पहले से ही योजनाबद्ध तरीके से किए गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
महाराष्ट्र में झोपड़ियों पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 महीने में सर्वे; पात्र लोगों को मिलेगा घर
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
छत्तीसगढ़: चोरी के आरोपों से परेशान पुलिसकर्मी की बेटी ने की आत्महत्या, 3 के खिलाफ FIR
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद
यूपी में मानसून का कहर जारी, लखनऊ समेत सभी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 9 जिलों में स्कूल बंद

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget