एक्सप्लोरर

यूपी हिंसा: नागरिकता कानून पर प्रदर्शन करनेवाले अब अपनी पहचान छिपाने के लिए कर रहे हैं ये काम

सीएए के लेकर पिछले दिनों यूपी के 22 जिलों में हिंसा हुई थी. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर उत्पात मचाया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. अब प्रशासन उनकी धर पकड़ में लग गया है. पकड़े जाने के डर से अब वो अपना हुलिया बदलने में लगे हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है, वहीं जिन प्रदर्शनकारियों की तस्वीरें विभिन्न जिलों में पहचान के लिए चस्पा की गई हैं, वे कानून से बचने के लिए हुलिया बदल रहे हैं. 'वांछित' लोगों की सूची में जिन युवाओं की तस्वीरें लगी हैं वे लखनऊ, कानपुर और मेरठ के स्थानीय सैलूनों पर दाढ़ी बनवा रहे हैं, बाल कटा रहे हैं.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम अब ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए सादा कपड़ों पहने पुलिसकर्मियों को सैलूनों पर तैनात कर रहे हैं जो यह सोचते हैं कि दाढ़ी बनवाकर और बाल कटवाकर वे कानून से बच सकते हैं. हम सैलून मालिकों को भी पोस्टर दे रहे हैं और ऐसे तत्वों की पहचान के लिए उनकी सहायता ले रहे हैं. संदिग्धों की पहचान के लिए हम सैलून और आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रहे हैं."

पोस्टरों में अपनी तस्वीर देखकर दाढ़ी बनवाने वाले एक युवक ने स्वीकार किया कि उसने अपनी दाढ़ी बनवाई है.

उसने कहा, "मैं किसी भी पथराव या हिंसा में शामिल नहीं था. जब हिंसा शुरू हुई तो मैं सिर्फ यह देखने के लिए अपने घर से बाहर निकला कि क्या हो रहा है और अब मैं अपनी तस्वीर (फरार लोगों में) देख रहा हूं. मैंने दाढ़ी बनवा ली क्योंकि मैं जानता हूं कि पुलिस मेरा विश्वास नहीं करेगी."

जहां पुलिस हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में स्थित सैलूनों पर फोकस कर रही है, वहीं हुलिया बदलवाना चाह रहे प्रदर्शनकारी दूर स्थित सैलूनों का विकल्प देख रहे हैं.

एक सूत्र ने कहा, "इन दिनों फोन करने पर घर पर ही सैलून सेवा मिल रही है. लोग दाढ़ी बनाने के लिए घर पर ट्रिमर का भी प्रयोग कर रहे हैं."

योगी आदित्यनाथ ने दिए हैं अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएए और एनआरसी को लेकर अफवाह फैलाने वालों में डर पैदा करने वाली कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. योगी ने वाराणसी के सर्किट हाउस में जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि संशोधित नागरिकता कानून एनआरसी और एनपीआर के बारे में अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाए ताकि ऐसे तत्वों के मन में डर पैदा हो.

हिंसा की जांच करेगी एसआईटी

गौरतलब है कि यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने ये फैसला किया है कि राज्य में हुई हिंसा की जांच स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) करेगी. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी.सिंह ने एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं. डीजीपी ने कहा कि प्रत्येक जिले में एसआईटी जांच की अगुवाई एडिशनल एसपी रैंक का अधिकारी करेगा. एसआईटी जांच का नेतृत्व जिले के एडिशनल एसपी (क्राइम) या एडिशनल एसपी (सिटी) करेंगे. जिन जिलों में एएसपी क्राईम का पद नहीं है वहां एएसपी सिटी होंगें एसआईटी प्रमुख होंगे.

यूपी में 20 से ज्यादा जिलों में हुई थी हिंसा

पिछले हफ्ते जुमे की नमाज के बाद यूपी में 20 से ज्यादा जिलों में हिंसा हुई थी. ऐसे में इस बार यूपी पुलिस के चुनौती है. जगह-जगह पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है. इसके साथ ही जिलों के सीनियर अधिकारी मौलानाओं और मुस्लिम संगठनों के नेताओं से मिलकर शाति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं.

मेरठ SP के वायरल वीडियो पर बोले मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, अगर ये सही है तो- यह अस्वीकार्य है

मेरठ: वायरल वीडियो पर एडीजी ने किया एसपी का बचाव, बताया साजिश का हिस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
जोधपुर AIIMS में सरकारी टेंडर के दस्तावेजों पर सवाल, SAIL ने लिखा पत्र
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने
लखनऊ: होमगार्ड ने पत्नी-बेटी की गला दबा कर की हत्या, खुद पहुंचा थाने

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget