एक्सप्लोरर

यूपी: योगी आदित्यनाथ से मिले संजय राउत, उद्धव ठाकरे के प्रस्तावित अयोध्या दौरे पर की बात

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी के सभी 18 नवनिर्वाचित सांसदों के साथ 16 जून को अयोध्या जाएंगे. वहां जाकर वो रामलला के दर्शन करेंगे. सात महीने में उद्धव की यह दूसरी अयोध्या यात्रा है. वह पिछले साल नवंबर में भी अयोध्या आए थे.

लखनऊ: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के प्रस्तावित अयोध्या दौरे से पूर्व पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. मुख्यमंत्री से मुलाकात के बारे में राज्यसभा सदस्य एवं शिवसेना प्रवक्ता राउत ने ट्वीट करके कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के प्रस्तावित दौरे के सिलसिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला. बातचीत अत्यंत सकारात्मक माहौल में हुई.

राउत ने कहा, ‘‘योगी जी ने उद्धव जी की यात्रा का स्वागत किया.’’ ठाकरे अपनी पार्टी के 18 नवनिर्वाचित लोकसभा सांसदों के साथ 16 जून को अयोध्या जाएंगे और भगवान राम का पूजन करेंगे.

सात महीने में उद्धव की यह दूसरी अयोध्या यात्रा है. वह पिछले साल नवंबर में भी अयोध्या आए थे.

पिछले साल नवंबर में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपनी पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य ठाकरे के साथ भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचे थे. वहां रामलला के दर्शन कर राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को मंदिर निर्माण के लिए चांदी की ईंट भेंट की थी.

उद्धव ठाकरे 25 नवंबर को विश्व हिंदू परिषद की धर्म संसद में शामिल हुए थे. ठाकरे ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि वह राम मंदिर का श्रेय लेने नहीं, मंदिर निर्माण की तारीख जानने आए हैं. कुंभकर्णी निद्रा में सो रही सरकार को जगाने आए हैं.

बता दें कि शिवसेना राममंदिर के मुद्दे पर अपनी सहयोगी पार्टी बीजेपी पर हमलावर रही है और राम मंदिर के बीजेपी के वादे को जुमला बता चुकी है. अयोध्या में शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा था कि राम मंदिर पर चूके तो 2019 में सत्ता से चूक जाओगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget