यूपी: राजनाथ सिंह ने मौलानाओं से मुलाकात कर मांगा समर्थन, पांचवें चरण में छह मई को होना है मतदान
बता दें कि लखनऊ में पांचवें चरण में छह मई को मतदान होना है. राजनाथ सिंह का सामना कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम और सपा की पूनम सिन्हा से है.

लखनऊ: लखनऊ लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लखनऊ में ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, मौलाना आगा रूही और मौलाना यासूब अब्बास से मुलाकात कर समर्थन मांगा है.
इस दौरान उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा और कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे.
लखनऊ में पांचवें चरण में छह मई को मतदान होना है. राजनाथ सिंह का सामना कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम और सपा की पूनम सिन्हा से है.
राजनाथ सिंह यहां से 2014 में भी चुनाव जीत चुके हैं. वह दूसरी बार यहां से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. लखनऊ संसदीय सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तरी, लखनऊ पूर्वी, लखनऊ मध्य व लखनऊ कैंट शामिल हैं.
राजनाथ सिंह ने साल 2009 में यूपी के गाजियाबाद से और साल 2014 में लखनऊ से चुनाव लड़ा था. राजनाथ वर्तमान में लखनऊ से सांसद हैं.
साल 2014 में कौन किस नंबर पर था?
1-राजनाथ सिंह बीजेपी- वोट मिले 54.2 फीसदी
2-रीता बहुगुणा जोशी- कांग्रेस- वोट मिले 27.9 फीसदी
3-नकुल दुबे- बीएसपी- वोट मिले 6.2 फीसदी
4-अभिषेक मिश्रा- सपा- वोट मिले 5.5 फीसदी
5-जावेद जाफरी- आप- वोट मिले 4 फीसदी
लोकसभा चुनाव: शालिनी रोड शो करती रहीं, टिकट मिल गया तेजबहादुर यादव कोयूपी: अमित शाह ने कहा, बुआ-भतीजे ने मिलकर गरीबों को ठगने का काम किया
यूपी: रैली के दौरान मंच पर नाराज हुए सीएम योगी, बीजेपी प्रत्याशी को लगाई फटकारबाराबंकी सीट: समाजवादियों के गढ़ में निर्णायक होगा मुस्लिम मतदाताओं का रुख
Source: IOCL



























