एक्सप्लोरर

यूपी: 370 पर बोलीं प्रियंका- जिस ढंग से किया गया, वह पूरी तरह असंवैधानिक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को यहां कहा कि अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को प्रदत्त विशेष दर्जे को रद्द करना भारत के संविधान की अनदेखी है. प्रियंका गांधी सोनभद्र के उभ्भा गांव में हुए नरसंहार के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची थी.

सोनभद्र: जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 निरस्त किये जाने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि यह जिस ढंग से किया गया, वह पूरी तरह असंवैधानिक एवं लोकतंत्र के सिद्धांतों के विपरीत है. उम्भा गांव के दौरे पर आयी प्रियंका ने 370 पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'इसे जिस ढंग से किया गया, वह पूरी तरह असंवैधानिक है और लोकतंत्र के सिद्धांतों के विपरीत है.'

उन्होंने कहा कि जब ऐसे फैसले किये जाते हैं तो नियम कायदों का पालन करना होता है लेकिन ऐसा नहीं किया गया. प्रियंका ने कहा कि उनकी पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती आयी है.

इस मुददे पर पार्टी में अलग अलग राय पर प्रियंका ने कहा, 'कांग्रेस की कोई अलग अलग राय नहीं आयी. कांग्रेस पार्टी की सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस कार्यसमिति) जब हुई थी, उसमें स्पष्ट राय है. जो हुआ है वो संविधान को नकारा गया है और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा संविधान के लिए, लोकतंत्र के लिए लडाई लड़ी है. हम उस लडाई को लडते रहेंगे.'

उन्होंने कहा, 'ये एक बहुत स्पष्ट राय है और यही स्टेटमेंट (बयान) है कि जिस तरह से ये किया गया है. सिंधिया जी ने जो सीडब्ल्यूसी में हैं, उन्होंने भी ये स्टेटमेंट साइन :बयान पर दस्तखत: किया है तो सब सहमत हैं.'

पत्रकारों के सवालों के जवाब में कांग्रेस महासचिव ने कहा कि हमारे यहां सिर्फ एक ही व्यक्ति की आवाज नहीं सुनी जाती है, जैसा भाजपा में होता है. कांग्रेस में सबकी आवाज सुनी जाती है, उस पर चर्चा होती है, तब कोई राय कायम होती है.

इससे पहले वाराणसी पहुंचने प्रियंका ने टवीट किया, 'आज मैं सोनभद्र जा रहा हूं, जहां मैं उम्भा गांव के अपने भाइयों, बहनों और बच्चों से मिलूंगी. उनकी कुशल क्षेम जानूंगी.'

प्रियंका ने कहा कि उम्भा में नरसंहार पीडित परिवारों से चुनार के किले में मुलाकात के दौरान उन्होंने वायदा किया था कि वह फिर मिलने आएंगी.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी प्रियंका का फोटो टवीट किया है, जिसमें उन्हें सोनभद्र पहुंचते दिखाया गया है, जहां उनका पार्टी कार्यकर्ता भव्य स्वागत कर रहे हैं.

यूपी: सोनभद्र पर बोलीं मायावती- घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें सपा और कांग्रेस

प्रियंका गांधी से 370 को लेकर सवाल पूछने पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, ABP गंगा के रिपोर्टर से की बदसलूकी

DAY 5: रामलला के वकील ने SC से कहा- हिंदुओं के लिए पूरा जन्मस्थान पूज्य, देवता का बंटवारा नहीं हो सकता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget