एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: इलाहाबाद में पतंगों के जरिए दिया गया मतदान करने का संदेश

इलाहाबाद: यूपी विधानसभा चुनाव में वोटरों को ज़्यादा से ज़्यादा मतदान के लिए जागरूक करने के मकसद से संगम के शहर इलाहाबाद में पतंग महोत्सव आयोजित किया गया. निर्वाचन आयोग और ज़िला प्रशासन द्वारा आयोजित इस पतंग महोत्सव में सैकड़ों की तादात में लोगों ने पतंग उड़ाईं. इनमे महिलाएं भी शामिल थीं. इस मौके पर उड़ने वाली पतंगों में वोटिंग अवेयरनेस को लेकर स्लोगन लिखे हुए थे. इस मौके पर वहां मौजूद लोगों को हर हाल में मतदान करने व दूसरे लोगों को भी जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई.

वोटरों को जागरूक करने के लिए संगम पर पतंग महोत्सव

शनिवार को इलाहाबाद में गंगा यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर पतंगों का अनूठा मेला लगा. इस मेले में संगम की रेती पर हजारों की तादात में पतंगे आसमान में उड़ान भरती और लोगों को संदेश देती नजर आईं. वोटरों को जागरूक करने के लिए संगम पर हुए इस पतंग महोत्सव का आयोजन निर्वाचन आयोग और ज़िला प्रशासन द्वारा साझा तौर पर किया गया. इस महोत्सव में रैपिड एक्शन फ़ोर्स और कई सामाजिक संस्थाओं ने भी शिरकत की.

लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत

इस मौके पर महोत्सव में मौजूद सैकड़ों लोगों ने पतंग उड़ाईं और कुछ देर उड़ाने के बाद उसे हवा में छोड़ दिया. इन पतंगों पर वोटिंग अवेयरनेस से जुड़े हुए स्लोगन लिखे हुए थे. महोत्सव में पतंग उड़ाने से पहले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये गए. इस मौके पर वहां मौजूद हजारों लोगों को हर हाल में मतदान करने व दूसरे लोगों को भी जागरूक करने का संकल्प भी दिलाया गया. पतंग उड़ाने में यहाँ पर महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं और उन्होंने भी हाथ में लटाई और डोर थामकर हवा में पतंगे लहराईं. पतंग महोत्सव के ज़रिये इलाहाबाद के लोगों को वोट का महत्व बताया गया और उन्हें यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की कितनी कीमत होती है.

कम वोटिंग के लिए बदनाम इलाहाबाद

इलाहाबाद में यह अभियान इसलिए भी बेहद अहम है क्योंकि पिछले कुछ चुनावों में देश में जिन जगहों पर सबसे कम वोटिंग हुई है, उनमे इलाहाबाद भी शामिल है. उम्मीद की जा सकती है कि पतंग महोत्सव के ज़रिये हुए जागरूकता कार्यक्रम से कम वोटिंग के लिए बदनाम इलाहाबाद में इस बार जबरदस्त वोटिंग कराएगी और संगम नगरी पर अपनी जिम्मेदारी से मुँह मोड़ने के लिए लगे दाग को जरूर धुल देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget