एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: इलाहाबाद में वोटिंग के दौरान गड़बड़ी करने वालों को गोली मारने का आदेश

इलाहाबाद: यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में कल इलाहाबाद मंडल की 28 सीटों समेत 12 जिलों की 53 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इलाहाबाद में वोटिंग के दौरान गड़बड़ी करने वालों को गोली मारने के आदेश दिए गए हैं. इसके अलावा राजा भैया के चुनाव क्षेत्र प्रतापगढ़ के कुंडा में ख़ास निगहबानी कराई जाएगी. अफसरों का दावा है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

4327 पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग

यूपी में सबसे ज़्यादा बारह सीटों वाले ज़िले इलाहाबाद में कल चौथे चरण में वोट डाले जाएंगे. वोटिंग से एक दिन पहले ही पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचा दिया गया है. इलाहाबाद ज़िले की 12 सीटों के 43 लाख 61 हजार वोटर 4327 पोलिंग बूथों पर सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डालेंगे. इलाहाबाद में कुल 181 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान में बीस हजार से ज़्यादा कर्मचारियों और तीस हजार के करीब सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है.

इलाहाबाद के प्रमुख उम्मीदवारों में बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह, पूर्व मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, चार बार के विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, इलाहाबाद सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह, बाहुबली करवरिया परिवार की बहू नीलम करवरिया, पूर्व मंत्री उज्जवल रमण सिंह, पूर्व मंत्री विक्रमाजीत मौर्य, तीन बार की विधायक विजमा यादव, दो बार की विधायक पूजा पाल और पूर्व मंत्री अंसार अहमद मैदान में हैं.

चुनाव में नहीं होने दी जाएगी किसी तरह की गड़बड़ी

अफसरों ने इलाहाबाद में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूरी हो जाने का दावा किया है. पोलिंग सेंटर्स की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के जिम्मे होगी. अफसरों का दावा है कि चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी. इलाहाबाद के डीएम संजय कुमार ने वोटिंग के दौरान गड़बड़ी करने वालों को गोली मारने के आदेश दिए हैं.

कल ही इलाहाबाद मंडल के बाकी तीन जिलों प्रतापगढ़, फतेहपुर और कौशाम्बी में भी वोट डाले जाएंगे. कमिश्नर राजन शुक्ल के मुताबिक़ राजा भैया के चुनाव क्षेत्र कुंडा में चुनाव आयोग के निर्देश पर ख़ास निगहबानी की जाएगी. इस सीट को अति संवेदनशील चुनाव क्षेत्र में भी रखा गया है. इसके अलावा कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्र के चुनाव क्षेत्र प्रतापगढ़ के रामपुर ख़ास को भी संवेदनशील घोषित किया गया है.

इलाहाबाद: निष्पक्ष चुनाव के लिए 30,000 सुरक्षाकर्मी तैनात

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के अंतर्गत इलाहाबाद जिले के अंतर्गत 12 विधानसभा सीटों पर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 30,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गयी हैं. इन सीटों पर कल मतदान होगा.

जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश पर 214 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर एक-एक माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं. इसके अलावा, मतदान केन्द्रों पर सीधी निगाह रखने के लिए जनपद में कुल 357 मतदान केन्द्रों वेब कास्टिंग कराई जा रही है. वहीं 383 स्थलों पर वीडियो कैमरे लगाए गए हैं.

उन्होंने कहा कि इन विधानसभा क्षेत्रों में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 20,254 चुनाव कर्मियों को लगाया गया है. साथ ही 32 जोनल मजिस्ट्रेट एवं 314 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है.

करछना, हंडिया और मेजा निर्वाचन क्षेत्रों को संवेदनशील क्षेत्र के तौर पर किया है चिन्हित

इस अवसर पर इलाहाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शलभ माथुर ने कहा कि किसी भी मतदान केन्द्र पर कोई अप्रिय घटना न घटे, यह सुनिश्चित करने के लिए करीब 30,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. जिला प्रशासन ने करछना, हंडिया और मेजा निर्वाचन क्षेत्रों को संवेदनशील क्षेत्र के तौर पर चिन्हित किया है.

कुमार ने कहा, आयोग द्वारा पहली बार इलाहाबाद उत्तर और इलाहाबाद दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में वीवीपैट (वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल) का उपयोग किया जा रहा है जिससे मतदाता यह जान सकेंगे कि उन्होंने किसके पक्ष में मतदान किया.

उन्होंने बताया कि जनपद में जारी 32,492 हथियारों के लाइसेंसों में से 24,847 हथियारों के लाइसेंस जमा करा लिए गए हैं. आचार संहिता लागू होने से अब तक 1,15,345 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है जिसमें देशी और अंग्रेजी शराब शामिल हैं और इनका कुल मूल्य 3.11 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, इस दौरान 1.45 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
दिल्ली की नई औद्योगिक नीति को हरी झंडी, महिला उद्यमियों को मिलेगी मदद
दिल्ली की नई औद्योगिक नीति को हरी झंडी, महिला उद्यमियों को मिलेगी मदद
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget