एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: वोटर्स को जागरूक करने के लिए दौड़े हजारों इलाहाबादी

इलाहाबाद: यूपी विधानसभा चुनाव में वोटरों को ज़्यादा से ज़्यादा मतदान के लिए जागरूक करने के मकसद से संगम के शहर इलाहाबाद में आज "रन फॉर वोट" का आयोजन किया गया. सात किलोमीटर की इस दौड़ में छोटे- छोटे बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक ने हिस्सा लिया और शहर के लोगों को हर हाल में वोटिंग करने के लिए प्रेरित किया. इस मौके पर वहां मौजूद लोगों को हर हाल में मतदान करने व दूसरे लोगों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई.

खुसरो बाग़ पर जाकर खत्म हुई यह दौड़

बृहस्पतिवार को इलाहाबाद में अनूठी दौड़ का आयोजन किया गया. रन फार वोट के तहत हुई इस दौड़ में तकरीबन दस हजार लोग शामिल हुए. दौड़ में जीतने वालों को ईनाम तो दिया गया, लेकिन इस दौड़ में शामिल लोगों के लिए जीत नहीं, बल्कि लोगों तक अपना संदेश पहुंचाना मकसद था. सात किलोमीटर की यह दौड़ चंद्रशेखर आज़ाद पार्क से शुरू होकर शहर के तमाम हिस्सों से होती हुई खुसरो बाग़ पर जाकर खत्म हुई.

इस दौड़ में अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ ही कई सरकारी और सामजिक संगठनों के सदस्य भी शामिल हुए. अनूठी दौड़ शुरू होने से पहले आज़ाद पार्क पर मौजूद लोगों को हाथ उठवाकर वोट डालने व दूसरे लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया. इस दौड़ में महिलाओं ने भी बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया.

लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत

दौड़ शुरू होने से पहले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किये गए और गीतों के ज़रिये लोगों को मतदान में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया. दौड़ ख़त्म होने के बाद इलाहाबाद के लोगों को वोट का महत्व बताया गया और उन्हें यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की कितनी कीमत होती है.

इलाहाबाद में यह अभियान इसलिए भी बेहद अहम है क्योंकि पिछले कुछ चुनावों में देश में जिन जगहों पर सबसे कम वोटिंग हुई है, उनमे इलाहाबाद भी शामिल है. उम्मीद की जा सकती है कि रन फार वोट के ज़रिये हुए जागरूकता कार्यक्रम से कम वोटिंग के लिए बदनाम इलाहाबाद में इस बार जबरदस्त वोटिंग कराएगी और संगम नगरी पर अपनी जिम्मेदारी से मुँह मोड़ने के लिए लगे दाग को जरूर धुल देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget