एक्सप्लोरर

PM मोदी का अखिलेश पर हमला, कहा- 'किसानों पर जुल्म कर रही यूपी सरकार'

लखनऊ/लखीमपुर: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान के क्रम में लखीमपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी की रैली में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी और मुख्य विपक्षी बहुजन समाज पार्टी पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने कहा कि सपा सरकार किसानों पर जुल्म कर रही है. मोदी ने कहा कि यूपी में कई बार सपा-बसपा-कांग्रेस की सरकारें रहीं, जो काम करने के मामले में विफल साबित हुईं, अब ऐसे लोगों को मौका नहीं देना चाहिए, जो काम करें.

लखीमपुर के जीआइसी में चुनावी सभा के मंच से मोदी ने कहा, "यूपी को भ्रष्टाचार ने तबाह किया है, बर्बाद किया है. उत्तर प्रदेश से नौजवानों का पलायन हो रहा है. अगर भाजपा की सरकार आई तो सभी नौजवानों को उनके अपने ही जिलों में नौकरी दी जाएगी." उन्होंने कहा, "सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर डॉ़ लोहिया का अपमान किया है. पहले चरण के मतदान का रुख साफ -साफ बता गया कि कितने भी गठबंधन कर लीजिए, लेकिन आपके पाप धुलने वाले नहीं हैं."

मोदी ने एक बार फिर अखिलेश यादव की चुनावी प्रचार लाइन 'काम बोलता है' पर कटाक्ष करते हुए कहा, "जेल से गैंग चलती हो, हर दिन दुष्कर्म होते हों, हत्या और दंगे होते हों, इसे आप अखिलेश जी का काम कहेंगे या सपा के कारनामे?" प्रधानमंत्री ने जनसमूह से कहा, "दिल्ली में आपका एक भाई बैठा है, जो आपकी सेवा और रक्षा करना चाहता है. आप बस मौका दीजिए."

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को देश के बदलाव का चुनाव बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "अब देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाना है. 2017 का चुनाव बदलाव का चुनाव है. आपने कई बार सपा की सरकार देखी है और कई बार बसपा की सरकार देखी. इन सभी ने प्रदेश को क्या दिया, यह किसी से भी छुपा नहीं है."

उन्होंने कहा, "कोई भी पार्टी उत्तर प्रदेश में जरा सा भी बदलाव नहीं ला सकी. हर परीक्षा में सपा-बसपा और कांग्रेस फेल हुई हैं. अब तो सपा ने उनके साथ गठबंधन किया है, जिन्होंने देश को लूटा है. राम मनोहर लोहिया कांग्रेस के खिलाफ थे."

मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश इस समय घोर अराजकता की स्थिति में है. चारों तरफ असुरक्षा का माहौल बना है. प्रदेश में भाजपा को मौका देकर देखिए. एक महीने में कट्टा, चाकू व छुरी वाले जेल के अंदर दिखेंगे. उन्होंने कहा, "पहले तो मैं भी समझता था कि अखिलेश यादव युवा हैं, कुछ काम कर रहे हैं, लेकिन सब मामला बदला हुआ दिखा. युवा ही प्रदेश को सही राह नहीं दिखा सका."

वे मन की बात करते हैं, हम काम करते हैं: अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां सोमवार को भाजपा और उसके स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि 'वे लोग मन की बात करते हैं, लेकिन समाजवादी लोग काम करते हैं.' समाजवादी पार्टी के प्रमुख ने कहा कि भाजपा के पास अब तक मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है, इसका मतलब यह है कि वह यूपी में सरकार नहीं बनाना चाहती. भाजपा को अपनी हार नजर आने लगी है, तभी तो वे लोग सीटों की संख्या बता रहे हैं.

अखिलेश ने जनसमूह से कहा, "प्रत्याशी से गलतियां हुईं हो तो माफ कर देना, चुनाव मेरा भी है." उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टीवी और रेडियो पर मन की बात करते हैं, लेकिन काम नहीं करते. मोदी कहते हैं कि बदायूं में कोई काम नहीं हुआ, तो बताएं ढाई साल में उन्होंने बदायूं में क्या काम कराए."

अखिलेश नोटबंदी को लेकर भी मोदी पर जमकर बरसे. उन्होंने बिसौली विधानसभा क्षेत्र के दुंदपुर गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "नोटबंदी करके मोदी ने गरीब, किसान और मजदूरों को लाइन में लगवा दिया. क्या इन लोगों के पास कालाधन था?"

उन्होंने कहा, "नोटबंदी के बाद मोदी बताएं कि कितना कालाधन पकड़ा गया. बैंकों के बाहर लाइन में लगे कई लोगों की मौत हो गई. उनके परिवार को मोदी ने क्या दिया? संवेदना के शब्द तक नहीं कहे, मगर हमने दो-दो लाख रुपये दिए."

बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "बसपा केवल मूर्ति और पत्थर लगवाने वाली पार्टी है. पहले लोगों की शिकायत होती थी कि पुलिस फोन नहीं उठाती तो हमने डायल 100 देकर ये समस्या खत्म कर दी. अब पांच मिनट में पुलिस पहुंच जाती है."

उन्होंने कहा, "हमने गरीब किसानों के पशुओं के इलाज के लिए बहुउद्देश्यीय एम्बुलेंस सेवा शुरू की. किसानों को मुफ्त सिंचाई की सुविधा दी. फिर सपा की सरकार आई तो बीज भी मुफ्त देंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बगहा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी को छुड़ाया; थानाध्यक्ष समेत 5 जवान घायल
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
बिहार में वेतन घोटाला! शिक्षकों-पुलिसकर्मियों की सैलरी पर रोक
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget