एक्सप्लोरर

राम मंदिर मुद्दा: विधानसभा चुनावों में BJP को बड़ा झटका दे सकते हैं साधु-संत

इलाहाबाद: साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाडा परिषद ने पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी को बड़ा झटका देने का मन बनाया है. अखाड़ा परिषद ने बीजेपी पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के वायदे से मुकरने का आरोप लगाते हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को वोट नहीं देने और उसके विरोध की तैयारी भी कर ली है.

लोगों की भावनाएं भड़काकर वोट हासिल करना

परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार होने के बावजूद बीजेपी राम मंदिर के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. इतना ही नहीं धर्मांतरण, गौ हत्या, गंगा प्रदूषण और धारा 370 समेत बाकी मुद्दों पर भी कोई ठोस नतीजा देखने को नहीं मिला है. ऐसे में साफ़ है कि बीजेपी की मंशा मंदिर निर्माण की नहीं है और वह इसे सिर्फ चुनावी मुद्दा बनाकर एक बार फिर लोगों की भावनाएं भड़काकर वोट हासिल करना चाहती है.

महंत नरेंद्र गिरि के मुताबिक़ अखाड़ों के साधु-संत बीजेपी के इस रवैये से बेहद निराश और दुखी हैं, इसी वजह से उन्होंने यूपी समेत पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में बीजेपी को वोट नहीं करने और उसका विरोध करने का फैसला किया है. परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का दावा है कि विरोध के स्वरुप को तय करने और इस चुनाव में आम जनता को भी जागरूक करने की रणनीति तय करने के लिए जनवरी के आख़िरी हफ्ते में इलाहाबाद में लगे माघ मेले में अखाड़ों के पदाधिकारियों, दूसरे साधु-संतों व धर्माचार्यों की बैठक भी की जाएगी.

साधु-संतों को अब बीजेपी पर कतई भरोसा नहीं

महंत नरेंद्र गिरि के मुताबिक़ साधु-संतों को अब बीजेपी पर कतई भरोसा नहीं रह गया है, इसलिए राम मंदिर निर्माण की पहल से पूर्व वह इस बार न तो उसके वायदे के झांसे में आएंगे और न ही जाति-धर्म के आधार पर वोट पड़ने की किसी मुहिम का समर्थन करेंगे. महंत नरेंद्र गिरि का कहना है कि साधु-संत इस बार विकास के मुद्दे पर वोट करेंगे और जनता से भी यही अपील करेंगे कि वह अपने-अपने राज्य में सबसे बेहतर विकास करने में समझ आने वाली पार्टियों को ही वोट करें, लेकिन मंदिर और हिंदुत्व के दूसरे मुद्दों पर बीजेपी के बहकावे में कतई न आएं.

महंत नरेंद्र गिरि ने आरोप लगाया कि केंद्र में बीजेपी की सरकार बनने के बाद से देश से गौमांस का निर्यात काफी बढ़ गया है. उनका आरोप है कि चुनाव के वक्त भावुकता वाली बातें करने वाले पीएम मोदी भी गौ हत्या रोकने के लिए कोई कदम नही उठा रहे हैं.

विकास के मुद्दे पर नहीं बल्कि हिंदुत्ववादी छवि के आधार पर वोट

महंत नरेंद्र गिरि का यह भी दावा है कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में साधु-संतों व हिंदूवादी वोटरों ने पीएम मोदी के विकास के मुद्दे पर नही बल्कि उनकी हिंदुत्ववादी छवि के आधार पर वोट किया था, क्योंकि सभी को यह उम्मीद थी कि मोदी पीएम बनने के बाद राम मंदिर व दूसरे मुद्दों पर लोगों की भावनाओं के मुताबिक़ काम करेंगे. अगर अखाड़ा परिषद दूसरे साधु संतों को साथ लेकर अपने इस फैसले को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश करेगा तो बीजेपी को इन चुनावों में बड़ा झटका लग सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
Vaishno Devi: कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
कटरा में तेज बारिश, वैष्णो देवी मार्ग पर लैंडस्लाइड, बैटरी कार सेवा बंद
Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget