एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: कल थम जाएगा पांचवें चरण के चुनाव प्रचार का शोर

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अमेठी समेत 11 जिलों की 51 सीटों के चुनाव के लिये प्रचार अभियान कल यानी शनिवार को थम जाएगा.

11 जिलों की 51 सीटों पर 27 फरवरी को होगा मतदान

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार पांचवें चरण के चुनाव के लिये प्रचार का काम कल समाप्त होगा. इस चरण में बलरामपुर, गोण्डा, फैजाबाद, अम्बेडकर नगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, अमेठी तथा सुलतानपुर जिलों की 51 सीटों पर आगामी 27 फरवरी को मतदान होगा. इस चरण में 96 लाख महिलाओं समेत करीब एक करोड़ 84 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे.

अम्बेडकर नगर की अलापुर सीट पर एसपी प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया की मृत्यु की वजह से चुनाव आयोग ने वहां का चुनाव स्थगित कर दिया है. अब इस सीट के लिये आगामी नौ मार्च को वोट पड़ेंगे.

श्रावस्ती, बलरामपुर, सुलतानपुर और अम्बेडकर नगर में एसपी ने जीती थीं सभी सीटें

साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में अलापुर को मिलाकर कुल 52 सीटों पर चुनाव हुआ था, जिनमें से एसपी को 37 सीटें मिली थीं. इसके अलावा बीजेपी और कांग्रेस को पांच-पांच, बीएसपी को तीन तथा पीस पार्टी को दो सीटें हासिल हुई थीं. श्रावस्ती, बलरामपुर, सुलतानपुर और अम्बेडकर नगर में एसपी ने सभी सीटें जीती थीं.

पांचवें चरण के चुनाव में अमेठी सीट से एसपी के टिकट पर सरकार के विवादास्पद मंत्री गायत्री प्रजापति के साथ-साथ कांग्रेस उम्मीदवार अमिता सिंह और बीजेपी प्रत्याशी गरिमा सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर है.

BSP के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर की सियासी हैसियत का अंदाजा

इसके अलावा राज्य सरकार के मंत्री एस. पी. यादव (गैंसड़ी) विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह :तरबगंज: तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय (अयोध्या) और बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर (अकबरपुर) की सियासी हैसियत का अंदाजा भी इस चरण के चुनाव में लग जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget