एक्सप्लोरर

बदमाश पास, पुलिस फेल: थानों के निरीक्षण में दारोगा और सिपाही नहीं खोल पाए इंसास राइफल

यूपी में बदमाश पास होते दिख रहे हैं वहीं पुलिसवाले फेल. सीएम सिटी के दो थानों में आईजी ने दौरा किया. इस दौरान थाने पर तैनात दारोगा और सिपाहियों के इंसास राइफल खोलने और बन्द करने में पसीने छूट गए.

गोरखपुर: यूपी में बदमाश पास होते दिख रहे हैं वहीं पुलिसवाले फेल. सीएम सिटी के दो थानों में आईजी ने दौरा किया. इस दौरान थाने पर तैनात दारोगा और सिपाहियों के इंसास राइफल खोलने और बन्द करने में पसीने छूट गए. गोरखपुर परिक्षेत्र के आईजी जयनारायण सिंह शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के राजघाट और ग्रामीण इलाके के चिलुआताल थाने का निरीक्षण करने निकले. आईजी ने सिपाहियों और अधिकारियों से हथियारों को जब हैंडल करने का टेस्ट लिया, तो पहले तो सभी एक-दूसरे का मुंह देखने लगे. कुछ पुलिसवालों ने हिम्मत करके हथियारों को जब खोलने और बंद करने की कोशिश की, तो वे आईजी के इस टेस्ट में फेल हो गए.

आईजी जय नारायण सिंह के स्वागत में थाने को पूरी तरह से सजाया गया. सिपाही से लेकर थानेदार तक सभी वर्दी में मुस्तैद नज़र आए. आईजी ने पुलिसवालों के बैरक, कार्यालय, आवास और मेस का निरीक्षण किया. अधिकतर जगहों पर बदहाली की तस्वीर नज़र आई. इसी बीच आईजी ने थाने में प्रदर्शन के लिए रखे हथियारों को जब देखा, तो उन्होंने थाने में तैनात पुलिसवालों से इन हथियारों के रखरखाव के बारे में पूछा.

बदमाश पास, पुलिस फेल: थानों के निरीक्षण में दारोगा और सिपाही नहीं खोल पाए इंसास राइफल

सिपाहियों के नाकाम होने के बाद थाने पर तैनात दरोगा ने भी अपनी काबिलियत आईजी के सामने दिखाने की कोशिश की. लेकिन, वो भी तमाम प्रयासों के बाद इन हथियारों को न तो खोल पाए और न ही बंद कर पाए. पुलिसवालों को इन हथियारों से जूझता देख आईजी ने भी इनको फटकार लगाई. उन्होंने एसएसपी गोरखपुर को इन पुलिसवालों को ट्रेनिंग देने के निर्देश दिया.

बदमाश पास, पुलिस फेल: थानों के निरीक्षण में दारोगा और सिपाही नहीं खोल पाए इंसास राइफल

गोरखपुर के अधिकतर थानों में इस समय पुलिस वाले जिन हथियारों का प्रयोग करते हैं. उसमें एसएलआर, 303 मार्क वन, 303 मार्क 4, इंसास राइफल, 12 बोल्ट एक्सन गन और टियर गैस गन है. अधिकारियों का मानना है कि कई दूसरी व्यवस्थाओं की वजह से पुलिसवालों को हथियारों की ट्रेनिंग लिए हुए महीनों हो जाते हैं. जिसकी, वजह से वह इसके बारे में भूलने लगते हैं.

बदमाश पास, पुलिस फेल: थानों के निरीक्षण में दारोगा और सिपाही नहीं खोल पाए इंसास राइफल

इसके पीछे एक बड़ी वजह यह भी है कि थानों पर अधिकतर हथियार काफी पुराने हो चुके हैं. जिनका प्रयोग अब लगभग बंद हो चुका है. पुलिसवाले सबसे ज्यादा संख्या में उन्हीं हथियारों का प्रयोग करते हैं. ये बात साफ है कि जिन हथियारों से पुलिसवालों को बदमाशों का सामना करना है, उसे वे खोल तक नहीं पा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, CM के साथ बैठक के बाद फैसला
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन
वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget