एक्सप्लोरर

खुलासा: बच्चे ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था तो मां ने ही करा दी हत्या

छह साल के मासूम ने मां को उसके ननदोई के साथ आपत्तिजनक हाल में देख लिया. अवैध संबंध का राज खुल जाने के डर से मां ने छह साल के बेटे की ननदोई से हत्या करा दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

संतकबीरनगर: छह साल के मासूम ने मां को उसके ननदोई के साथ आपत्तिजनक हाल में देख लिया. अवैध संबंध का राज खुल जाने के डर से मां ने छह साल के बेटे की ननदोई से हत्या करा दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना का खुलासा करते हुए एसपी आकाश तोमर ने बताया कि संतकबीरनगर जिले के धनघटा इलाके के ग्राम पचरा में नदी के पास मिले 6 वर्षीय आदर्श पासवान की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.

शव की शिनाख्त आदर्श पासवान पुत्र राजीव पासवान निवासी शंकरपुर थाना धनघटा के रूप में हुई थी. पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि आदर्श की हत्या किसी और ने नहीं, उसकी सगी मां कविता ने ही अपने प्रेमी से कहकर करायी थी. प्रेमी महिला का ननदोई है. इन दोनों को आदर्श ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था.

आदर्श का पिता राजीव मुम्बई में काम करता है. गांव में उसकी पत्नी, दो बहनें, मां, बेटा और बेटी रहते हैं. बड़ी बहन की शादी राकेश के साथ जून 2018 में हुयी थी. राकेश अपने ससुराल में रहकर दूल्हापुर पौली रोड पर एक मोटर साइकिल सर्विसिंग की दुकान पर बैठकर आयुर्वेदिक दवाईयां बेचने का काम करता है.

आरोपी मां के संबंध ननदोई राकेश के साथ हो गए थे. इन दोनों को आदर्श ने आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था. आरोपी महिला को लगा कि आदर्श अपने पिता से यह बात बता देगा. उसने आदर्श की हत्या करने की साजिश अपने ननदोई के साथ मिलकर रच डाली.

घटना के दिन आदर्श को उसकी मां ने गांव के ही एक लड़के साथ साइकिल से राकेश के पास भेज दिया था. वहां से राकेश उसे अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया और रास्ते में उसकी गला घोंटकर हत्या कर शव नदी के किनारे फेंक दिया.

पुलिस ने जब इस संबंध में जांच पड़ताल की तो उसे आरोपी महिला और राकेश की बातों में विरोधाभास होने पर शक हो गया. सख्ती से जब दोनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने आदर्श की मौत का सच उगल दिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना का खुलासा करने पर एसपी आकाश तोमर ने पुलिस टीम को 25 हजार रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है. इस घटना का खुलासा करने में थाना प्रभारी धनघटा संतोष तिवारी, उपनिरीक्षक नसीबुद्दीन चौकी प्रभारी पौली, उप निरीक्षक दयानाथ राम, आरक्षी मिथिलेश मिश्रा, चन्द्रकेश यादव सम्मिलित रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget