एक्सप्लोरर

सोने की ईंट के नाम पर ठगी करने वाले छह गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला था नेटवर्क

बहराइच नगर कोतवाली पुलिस ने नकली सोने की ईंट दिखाकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के छह शातिर बदमाशों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया.

बहराइच: बहराइच नगर कोतवाली पुलिस ने नकली सोने की ईंट दिखाकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के छह शातिर बदमाशों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया. अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने एक गोपनीय सूचना पर रोडवेज बस स्टेशन के पास फर्जी नंबर वाली एक गाड़ी में सवार टप्पेबाजों के गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि पकड़े गये ठगों के कब्जे से प्राचीन काल की मुहर लगी 975 ग्राम सोने की दो नकली ईंट, नोटबंदी से पहले के पुराने नोट, आगे पीछे अलग-अलग नंबर वाली लग्जरी कार और चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. सिंह ने बताया कि ये सभी ठग भोले-भाले लोगों को चिह्नित करने के बाद यह बताकर ठगी करते थे कि उनके घर में खुदाई के दौरान सोने की ईंट निकली हैं जिन्हें वे बेचना चाहते हैं. वे अपने शिकार लोगों को यह भी बताते थे कि इनके पास अभी और सोने की ईंट गड़ी हुई हैं. पहले फोन नहीं उठा, फिर दरवाजा नहीं खुला, जब तोड़ा तो उड़ गए सभी के होश नकली सोना बेचते समय नकली ईंट के जिस स्थान पर काटकर वे ईंट की जांच कराते थे वहां पहले से सोना लगा हुआ होता था. जिससे खरीदार धोखा खा जाता था. पकड़े गये आरोपी ठगों की पहचान अल्ताफ, मुईनउद्दीन, नसीम, खलील, कृष्णा और अशोक गुप्ता के रूप में की गयी है. ठगों से पूछताछ में यह जानकारी भी मिली है कि गिरोह का नेटवर्क उत्तर प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और ओडिशा तक फैला हुआ है. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है. कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, दो साल से लगा रहा था बैंक के चक्कर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget