एक्सप्लोरर

यूपी निकाय चुनाव एक्जिट पोल- ब्रजमंडल में धूम लेकिन फिरोजाबाद में थमेगा बीजेपी का विजय रथ

बात अगर ब्रजमंडल की करें तो एक्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी यहां तीन नगर निगमों पर कब्जा कर सकती है लेकिन एक सीट पर समाजवादी पार्टी उससे आगे दिखाई दे रही है.

लखनऊ: यूपी निकाय चुनाव के परिणाम एक दिसंबर को आएंगे लेकिन एबीपी न्यूज़-सी वोटर के एक्जिट पोल में सामने आया है कि बीजेपी इस चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कराने जा रही है. बात अगर ब्रजमंडल की करें तो एक्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी यहां तीन नगर निगमों पर कब्जा कर सकती है लेकिन एक सीट पर समाजवादी पार्टी उससे आगे दिखाई दे रही है.

आगरा नगर निगम में 100 वार्ड हैं. गौरतलब है कि शहर चमड़ा और पेठा उद्योग के लिए मशहूर है. यहां नगर निगम क्षेत्र में विधानसभा की 4 सीटें हैं- आगरा कैंट, आगरा दक्षिण, आगरा उत्तर और एत्मादपुर. सभी चारों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. एक्जिट पोल के मुताबिक आगरा में बीजेपी को 52, एसपी को 12, बीएसपी को 27 और कांग्रेस को 4 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

मथुरा नगर निगम की मेयर सीट एससी वर्ग के लिए सुरक्षित है. यहां कुल 70 वार्ड हैं. मथुरा की पहचान धार्मिक नगरी के तौर पर है. खास बात ये है कि पहली बार यहां मेयर के लिए चुनाव हुए हैं. बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा यहीं से विधायक हैं. यहां नगर निगम के क्षेत्र में विधानसभा की 2 सीटें हैं मथुरा और बलदेव. दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. एक्जिट पोल के मुताबिक मथुरा में बीजेपी को 50, एसपी को 7, बीएसपी को 9, कांग्रेस को 21 और अन्य को 13 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

अलीगढ़ नगर निगम में 70 वार्ड हैं. अलीगढ़ ताला उद्योग के लिए विख्यात है. यहां नगर निगम के क्षेत्र में विधानसभा की 2 सीटें हैं- अलीगढ़ और कोल. दोनों ही सीटों पर बीजेपी का कब्जा है. एक्जिट पोल के मुताबिक अलीगढ़ में बीजेपी को 46, एसपी को 24, बीएसपी को 24, कांग्रेस को तीन और अन्य को तीन प्रतिशत वोट मिल सकते हैं.

फिरोजाबाद नगर निगम की मेयर सीट पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए रिजर्व है. यहां 70 वार्ड हैं. फिरोजाबाद की पहचान चूड़ी कारोबार से है. समाजवादी पार्टी के अक्षय यादव यहां से सांसद हैं. नगर निगम के क्षेत्र में विधानसभा की 2 सीटें आती हैं- फिरोजाबाद और शिकोहाबाद. दोनों पर बीजेपी का कब्जा है. एक्जिट पोल के मुताबिक फिरोजाबाद में बीजेपी को 25, एसपी को 30, बीएसपी को 7, कांग्रेस को 7 और अन्य को 30 प्रतिशत वोट मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'
वंदेमातरम् विवाद: कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन, गौमूत्र से ‘शुद्धिकरण'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget