एक्सप्लोरर

यूपी: उत्तर प्रदेश में लगभग दो लाख डॉक्टरों की जरूरत

नेशनल हेल्थ प्रोफाइल 2015 के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कुल 65,343 डॉक्टर पंजीकृत हैं, जिनमें से 52,274 राज्य में प्रैक्टिस करते हैं. राज्य की आबादी और डॉक्टरों की इस संख्या के अनुसार प्रत्येक डॉक्टर पर 3,812 मरीजों को देखने की जिम्मेदारी है.

लखनऊ: केंद्र की सत्ता में उत्तर प्रदेश की धमक भले ही सबसे ऊपर हो, लेकिन सेहत के मामले में यह राज्य देश में सबसे निचले पायदान पर खिसक गया है. डॉक्टरों की कमी और प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर कम खर्च राज्य की खराब सेहत के प्रमुख कारण हैं.

उत्तर प्रदेश की खराब सेहत का राज हाल में नीति आयोग की रिपोर्ट से उजागर हुआ है. आयोग की स्वास्थ्य रपट में उत्तर प्रदेश को सबसे निचले पायदान पर रखा गया है. केरल इस सूची में सबसे ऊपर है. आईएएनएस ने इसकी वजह जानने के लिए राज्य की सेहत की नब्ज टटोलने की कोशिश की, और इसमें जो तथ्य सामने आए, वे चौंकाने वाले हैं.

दो करोड़ आबादी वाले उत्तर प्रदेश में लगभग दो लाख डॉक्टरों की जरूरत नेशनल हेल्थ प्रोफाइल 2015 के अनुसार, उत्तर प्रदेश में कुल 65,343 डॉक्टर पंजीकृत हैं, जिनमें से 52,274 राज्य में प्रैक्टिस करते हैं. राज्य की आबादी और डॉक्टरों की इस संख्या के अनुसार प्रत्येक डॉक्टर पर 3,812 मरीजों को देखने की जिम्मेदारी है. जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, प्रत्येक डॉक्टर के जिम्मे 1000 मरीज होने चाहिए.

सरकारी अस्पतालों में न तो डॉक्टर बढ़ाए जा रहे हैं, न सुविधाएं जहां तक सरकारी अस्पतालों का प्रश्न है, तो यहां बुरा हाल है. राज्य में कुल 18,732 डॉक्टरों के स्वीकृत पद हैं. लेकिन प्रांतीय चिकित्सा संवर्ग (पीएमएस) के अध्यक्ष डॉ सचिन वैश्य के अनुसार, "वर्तमान में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मात्र 13 हजार डॉक्टर कार्यरत हैं. जबकि राज्य की बढ़ती आबादी और मरीजों के आंकड़ों के लिहाज से यह संख्या लगभग 45 हजार होनी चाहिए. सरकारी अस्पतालों में न तो डॉक्टर बढ़ाए जा रहे हैं, न सुविधाएं ही. फिर आम जन को बेहतर इलाज कैसे मिलेगा."

वैश्य के अनुसार, "राज्य में 856 ब्लाक स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) और 3621 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हैं. जबकि 160 जिला स्तर के अस्पताल हैं. कुल मिलाकर प्रदेश में छोटे-बड़े लगभग 5000 अस्पताल हैं. जिनमें मात्र 13,000 डॉक्टर ही तैनात हैं. जबकि इन अस्पतालों को संभालने के लिए लगभग 45,000 डॉक्टर होने चाहिए."

योगी आदित्यनाथ की सरकार जब राज्य में सत्ता में आई थी, तब सरकारी अस्पतालों में 7,000 डॉक्टरों की कमी थी. सरकार का कहना है कि उसने अबतक 2532 नए डॉक्टरों की नियुक्तियां की, लेकिन अभी भी लगभग पांच हजार डॉक्टरों की कमी है. सरकारी अस्पतालों में मौजूद डॉक्टरों की संख्या के लिहाज से राज्य में प्रति डॉक्टर पर 19,962 मरीज का हिसाब बैठता है.

2017-18 में कुल बजट का 4.6 प्रतिशत स्वास्थ्य पर खर्च हुआ

अब सुविधाएं, डॉक्टर और अस्पताल बढ़ाने के लिए बजट चाहिए. लेकिन बजट की स्थिति यह है कि राज्य में बनीं सरकारों ने स्वास्थ्य को हाशिए पर ही रखा है. वर्ष 2015-16 में कुल बजट का 3.98 प्रतिशत यानी 12,104 करोड़ रुपये स्वास्थ्य पर खर्च किए गए थे. वहीं 2017-18 में कुल बजट का 4.6 प्रतिशत स्वास्थ्य पर खर्चा किया गया.

यूपी में हर आदमी सेहत पर हर साल 733 रुपये खर्च करता है नीति आयोग के 2017-18 के स्वास्थ्य सूचकांक के आधार पर इंडियास्पेंड द्वारा 21 जून, 2018 को प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश एक व्यक्ति की सेहत पर हर साल मात्र 733 रुपये खर्च करता है, जबकि स्वास्थ्य सूचकांक में शीर्ष पर मौजूद केरल प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष 1413 रुपये खर्च करता है.

डॉ़ वैश्य के अनुसार, "सरकार जो नीतियां बना रही है, व्यावहारिक नहीं हैं. थके हुए सिपाहियों से जंग नहीं लड़ी जा सकती है. स्वास्थ्य सेवाओं को आकर्षक बनाने की जरूरत है. स्वास्थ्य सेवा के मुखिया को कमजोर करके एजेंसियों से काम लेना भी रैंक को कमजोर कर रहा है."

स्वास्थ्य सेवा से जुड़े एक अन्य पदाधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया, "उप्र की स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ता हालत की प्रमुख वजह यहां पर हो रहे नए-नए प्रयोग हैं. अब मैनेजमेंट के तरीके से चिकित्सकों को चलाया जा रहा है. पुराने चिकित्सकों से काम लेने की बात कही जा रही है. नया एमबीबीएस तैयार होने के बाद बाहर की ओर रुख कर रहा है. पुराने लोग अनुभव में भले ही अच्छे हैं, परंतु अब नई तकनीक आ गई है. इसमें नए लोग ज्यादा अच्छा काम कर सकते हैं."

प्रांतीय चिकित्सा संवर्ग (पीएमएस) के पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव हालांकि नीति आयोग की रपट को सही नहीं मानते. उन्होंने कहा, "जो रिपोर्ट आई है, उसमें घोषित सेवाओं में तकनीक का मूल्यांकन नहीं किया गया है. महानिदेशक (शिक्षा चिकित्सा) की ओर से कहीं न कहीं कोई खामी रह गई होगी, जिसका यह परिणाम है. जो भी जिम्मेदार लोग हैं, अगर समय रहते इस कमी को बता देते तो शायद रिपोर्ट थोड़ी अच्छी हो जाती."

राज्य सरकार स्वास्थ्य की इस खस्ताहाली के लिए पूर्व की सरकारों को जिम्मेदार ठहरा रही है. राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री सिद्घार्थ नाथ सिंह का कहना है कि समस्याएं उन्हें विरासत में मिली हैं. उन्होंने कहा, "कुछ चीजें हमें विरासत में मिली हैं. नीति आयोग की रिपोर्ट 2017 की है. उस समय हमारी सरकार बनी थी. थोड़ा समय लगेगा स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठीक हो जाएंगी."

लेकिन बसपा अध्यक्ष मायावती नीति राज्य की खराब सेहत के लिए मौजूदा राज्य सरकार को जिम्मेदार मानती हैं. उन्होंने कहा है, "यह रिपोर्ट (नीति आयोग की) सरकार को लज्जित करने वाली है कि जन स्वास्थ्य के मामले में उत्तर प्रदेश देश का सबसे पिछड़ा राज्य है, जबकि केंद्र व उप्र में भाजपा की सरकारें हैं. ऐसी डबल इंजन वाली सरकार का क्या लाभ है?"

'स्वस्थ राज्य प्रगतिशील भारत' की सूची में उत्तर प्रदेश सबसे नीचे 21वें पायदान पर बता दें कि नीति आयोग की 'स्वस्थ राज्य प्रगतिशील भारत' शीर्षक से जारी रिपोर्ट में 21 बड़े राज्यों की सूची में उत्तर प्रदेश सबसे नीचे 21वें पायदान पर है. और केरल इस सूची में शीर्ष पर है.

पुलिस प्रोटेक्शन में लवस्टोरी: साक्षी अजितेश को बरेली पुलिस ने दी सुरक्षा, हाईकोर्ट में पेशी के लिए प्रयागराज रवाना

प्रयागराज में प्रसिद्ध है घोड़े की प्रसिद्ध दौड़ ‘गहरेबाजी’, खास होता है उनके दौड़ने का अंदाज

मुरादाबाद: हज्जामों का दलितों के बाल काटने और दाढ़ी बनाने से इनकार, जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कटौती के आरोपों के बीच योगी सरकार का दावा- बिजली व्यवस्था सुचारु
यूपी में कटौती के आरोपों के बीच योगी सरकार का दावा- बिजली व्यवस्था सुचारु
2500 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर बीटेक और एमबीए अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
2500 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास से लेकर बीटेक और एमबीए अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक भूमि को वैश्विक मानचित्र पर मिलेगी विशिष्ट पहचान
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पैतृक भूमि को वैश्विक मानचित्र पर मिलेगी विशिष्ट पहचान
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 5.41 लाख से अधिक कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स
मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण में योगी सरकार की रफ्तार तेज, 5.41 लाख से अधिक कार्मिकों ने पूरे किए चार से अधिक कोर्स

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget