एक्सप्लोरर

यूपी: तीन तलाक के खौफ से एक मुस्लिम लड़की ने पहले बदला धर्म फिर किया हिंदू लड़के से विवाह

बागपत: देशभर में तीन तलाक पर छिड़ी बहस के बीच एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र के फौलाद नगर गांव निवासी सम्प्रदाय विशेष की एक युवती ने तीन तलाक से खौफ से अपना धर्म ही बदल डाला और घर से भागकर अपने ही गांव के हिंदू युवक से मंदिर में शादी कर ली. नवविवाहित जोड़ा अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए जब अदालत पहुंचा तो युवती के परिजनों को इस बात का पता चल गया और उन्होंने अदालत के परिसर में युवती पर हमला बोल दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई. युवती ने अपनी जान बचाने के लिए गुहार लगाई तो लोगों ने युवती और उसके प्रेमी पति को बचाया. सूचना पर पुलिस ने आरोपी लोगों को हिरासत में ले लिया है और नवविवाहित जोड़े को अदालत में पेश किया जहां से बयान के बाद उन्हें उनकी मर्जी पर दिल्ली में छोड़ दिया गया. यूपी: तीन तलाक के खौफ से एक मुस्लिम लड़की ने पहले बदला धर्म फिर किया हिंदू लड़के से विवाहपीड़ित युवती का कहना है कि उनके संप्रदाय में सात जन्मों का रिश्ता तीन तलाक बोल कर एक ही झटके में खत्म कर दिया जाता है वह तीन तलाक को लेकर हमेशा भयभीत रहती थीं. धर्म परिवर्तन की यही बड़ी वजह है. युवती का कहना है कि वह और उसका पति दीपक अब एक दूसरे का साथ सात जन्मों तक निभाएंगे. यह है पूरा मामला फौलाद नगर के खैरून का काफी समय से गांव के ही दीपक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसके चलते उसने दीपक के साथ शादी करने का फैसला कर लिया. इसके पीछे खैरून की सोच यह भी थी कि उनके यहां तलाक तलाक कहकर सात जन्मों के रिश्ते को खत्म कर दिया जाता है. खैरून परिजनों से डरकर 17 मार्च को दीपक के साथ फरार हो गई, जिसके बाद खैरून के परिजनों ने दीपक समेत चार लोगों के खिलाफ दोघट थाना क्षेत्र में मुकदमा कायम करा दिया. 24 मार्च को खैरून ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम खुशबू रख लिया और 25 मार्च को गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में दीपक से शादी कर ली. हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस सुरक्षा के बीच खैरून और दीपक न्यायालय में बयान दर्ज कराने आए थे. यह कहना है अधिवक्ता का खैरून और दीपक के वकील विनय कुमार का कहना है कि खैरून ने तीन तलाक से डर कर धर्म परिवर्तन किया है और गैर संप्रदाय के युवक दीपक से शादी का फैसला किया दोनों को कोर्ट में पेश किया गया था जहां पर खैरून के परिजनों ने उस पर हमला बोल दिया. बयान के बाद दोनों को उनकी इच्छा अनुसार दिल्ली में छोड़ दिया गया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
'भाई तो बहुत बने लेकिन..', उमाशंकर सिंह को याद करते हुए बोलीं मायावती
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर
केदारनाथ-बद्रीनाथ हाईवे पर आया मलबा, आवागमन रुका; चारधाम यात्रा पर भी असर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget