एक्सप्लोरर

यूपी: मायावती ने कहा,'धन्नासेठों के लिए पांच साल तक काम करती रही केंद्र सरकार'

मायावती ने कहा कि जुमलेबाजी और चौकीदारी की नाटकबाजी अब नहीं चलेगी. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश के हर वर्ग को परेशान किया है. अब फिर चुनाव जीतने के लिए मोदी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं.

नोएडा: बसपा प्रमुख मायावती ने सोमवार को केन्द्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार पांच साल तक धन्नासेठों के लिए काम करती रही. मायावती ने अपने गृह जनपद गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश और देश के ज्यादातर राज्यों में पहले कांग्रेस की सरकारे थीं. कांग्रेस की खराब नीतियों के कारण पहले केंद्र और अब राज्यों से कांग्रेस की सरकारें गईं. उन्होंने कहा कि अब बीजेपी और आरएसएस की गलत नीतियां उनकी केंद्र और राज्यों से सरकारें जाने का कारण बनेंगी.

यूपी: जेवर एयरपोर्ट के निर्माण का कानूनी रास्ता साफ़, हाईकोर्ट ने खारिज की किसानों की अर्जी 

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सरकार पांच साल तक धन्नासेठों के लिए काम करती रही. जनता का पैसा लूटने वालों को बचाती रही है. उत्तर प्रदेश में तो आवारा पशुओं ने किसानों को बर्बाद कर दिया है. गन्ना किसानों का बुरा हाल है. किसानों की कर्ज माफी फाइलों में है.

मायावती ने कहा कि जुमलेबाजी और चौकीदारी की नाटकबाजी अब नहीं चलेगी. उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि झूठे मुकदमे चलाकर विपक्ष के बड़े नेताओं को परेशान किया जा रहा है. मोदी सरकार ने देश के हर वर्ग को परेशान किया है. अब फिर चुनाव जीतने के लिए मोदी तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. हवा-हवाई घोषणाएं कर रहे हैं, फर्जी शिलान्यास कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘नोएडा को मेरी सरकार ने जिला बनाया. केंद्र और राज्यों की बाकी सरकारों ने इस क्षेत्र को विकसित करने की कोई योजना नहीं बनाई. अगर मोदी विकास करना चाहते थे तो चुनाव से पहले योजनाएं घोषित क्यों नहीं कीं.’’

लोकसभा चुनाव 2019: दूल्हा बनकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी, बोला- 'मैं राजनीति का दामाद हूं'

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में बड़े भूमाफिया यहां की जमीन हड़पना चाहते थे. हमने इस जिले का नाम महान गौतमबुद्ध के नाम पर किया. गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी बनायी.

बसपा नेता ने कहा कि हमने जेवर में हवाई अड्डा बनाने की योजना बनाई, लेकिन पिछली कांग्रेस की केंद्र सरकार ने बनने नहीं दिया. अब मोदी सरकार ने पांच साल में भी हवाई अड्डा नहीं बनाया.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बोफोर्स तोप घोटाला हुआ तो इस सरकार में राफेल सौदे में गड़बड़ी हुई है. इस सरकार ने भी कांग्रेस की तरह सीबीआई, ईडी और आईटी का दुरुपयोग किया है.आजादी के बाद से अब तक केंद्र में कांग्रेस, बीजेपी और जो भी पार्टी रही हैं, उन्होंने बर्बादी के अलावा कुछ नहीं किया.

लोकसभा चुनाव 2019:क्या मायावती के बाद नंबर टू बन गए हैं भतीजे आकाश? चुनावी मंच पर दिखे साथ

मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक व्यक्ति को 15 लाख रुपए देने का वादा किया था, जो जुमला निकला. ‘सबका साथ, सबका विकास’ भी जुमला है. बीजेपी ने अपना घोषणापत्र जारी किया है. इन्हें यह संकल्प पत्र जारी करने का नैतिक हक नहीं था. पिछले चुनाव में जारी किए गए घोषणापत्र पर क्या किया, यह बताना चाहिए था. कांग्रेस के घोषणापत्र का भी कोई मतलब नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती, मजबूत संदेश जाएगा', अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच अन्ना हजारे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी
NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कहीं न कहीं...'
NEET पेपर लीक पर प्रधानमंत्री मोदी के पोस्ट पर CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कहीं न कहीं...'
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
हिमाचल: NEET पेपर लीक को लेकर मंत्री रोहित ठाकुर का केंद्र पर निशाना, 'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...'
MCD की स्थायी समिति में सत्या शर्मा का दोबारा चुना जाना तय, लंबित प्रस्तावों को मिल सकती है रफ्तार
MCD की स्थायी समिति में सत्या शर्मा का दोबारा चुना जाना तय, लंबित प्रस्तावों को मिल सकती है रफ्तार

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget