एक्सप्लोरर

यूपीः हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान, 27 सितंबर को होगी गिनती

हमीरपुर सीट बीजेपी विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल को हत्या के एक मामले में अदालत की ओर से सजा सुनाया गया था. सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई थी. जिसके बाद से यह सीट खाली चल रहा है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जाएंगे. मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के मुताबिक मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा और नतीजों की घोषणा 27 सितंबर को की जाएगी. मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है.

हमीरपुर सीट से बीजेपी विधायक अशोक कुमार सिंह चंदेल को हत्या के एक मामले में अदालत की ओर से सजा सुनाया गया था. सजा सुनाए जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई थी. जिसके बाद से यह सीट खाली चल रहा है.

इस उपचुनाव में कुल 9 प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी की ओर से युवराज सिंह, कांग्रेस के हर दीपक निषाद, एसपी के मनोज कुमार प्रजापति, बीएसपी के नौशाद अली और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के आलम मंसूरी मुख्य रूप से शामिल हैं.

इस उपचुनाव के लिए कुल 257 मतदान केंद्र और 476 मतदान स्थल बनाए गए हैं. मतदान में 401497 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे. मतदान के लिए 572 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन तथा 619 वीवीपैट मशीनें लगाई गई हैं.

मतदान को स्वतंत्र और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए एक सामान्य प्रेक्षक, एक व्यय प्रेक्षक, 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 4 जोनल मजिस्ट्रेट और 35 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं. मतदान भयमुक्त माहौल में कराने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है.

चंदेल को 22 साल पहले 1997 में हुए हत्याकांड के मामले में 19 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. उम्र कैद की सजा के बाद उनकी विधायकी भी चली गई. चंदेल की सदस्यता 19 अप्रैल को ही खत्म हो गई थी.

यूपी विधानसभा उपचुनाव: 11 सीटों पर 21 अक्तूबर को डाले जाएंगे वोट, 24 को आएंगे नतीजे

Howdy Modi: कश्मीरी पंडितों के जख्मों पर पीएम मोदी का मरहम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, कही ये बात
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
जल्दी अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल, ठगी केस में पिता-पुत्री गिरफ्तार
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल
सीतापुर में बच्चों के हक में कौन डाल रहा डाका? मिड-डे मील की गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget