एक्सप्लोरर

यूपी: बिजली बिल जमा नहीं करने वालों के खिलाफ 'नेम एंड शेम पॉलिसी', सार्वजनिक होंगे नाम

बिजली के बड़े बकायेदारों के कट आउट, पोस्टर और इश्तहार लगाने की तैयारी है. किसी एक ही क्षेत्र के पंद्रह बीस बड़े बकायेदारों के नाम चौराहे पर एक साथ पोस्टर पर लगाये जाएंगे.'

लखनऊ: बिजली बिल के बड़े बकायेदारों के खिलाफ ‘नेम एंड शेम पॉलिसी’ चलाने के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार चौराहों पर बड़े कट आउट, पोस्टर और इश्तहार के जरिए उनके नाम सार्वजनिक करने की तैयारी कर रही है. प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा, 'अब बड़े मगरमच्छों पर कार्रवाई जरूरी हो गई है. बिजली के बड़े बकायेदारों के कट आउट, पोस्टर और इश्तहार लगाने की तैयारी है. किसी एक ही क्षेत्र के पंद्रह बीस बड़े बकायेदारों के नाम चौराहे पर एक साथ पोस्टर पर लगाये जाएंगे.'

40 हजार बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं: श्रीकांत शर्मा

गौरतलब है कि इससे पहले बड़े बकायेदारों के खिलाफ 'नेम एंड शेम' पॉलिसी लायी गयी थी, जिसके तहत ऐसे लोगों के नाम बाकायदा अखबारों में छापे गए थे. शर्मा ने कहा, '40 हजार बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं. बकायेदारों के नाम सार्वजनिक हो रहे हैं. चौराहों पर नामों की सूची भी लगेगी.'

बड़े बकायेदारों को राज्य सरकार की ओर से आगाह किया गया था

प्रदेश के ऊर्जा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बकायेदारों को बिजली का बकाया बिल जमा करने के लिए सरकार की ओर से तमाम विकल्प दिए गए. किस्तों में भुगतान की व्यवस्था की गयी. सरल विकल्पों में सरचार्ज माफी की योजना भी शामिल है. अवैध कनेक्शन को वैध करने की पेशकश भी की गई. उन्होंने कहा कि बड़े बकायेदारों को राज्य सरकार की ओर से आगाह किया गया था कि वह समय रहते बकाया बिजली बिल का भुगतान कर दें. इसके बाद 'नेम एंड शेम पॉलिसी' लाई गई, जिसके तहत बकायेदारों के नाम सार्वजनिक किये गये. उन्होंने बताया कि नामों के प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू की गयी जो 31 जुलाई तक चलायी गयी.

बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिल रहा है: अधिकारी

इस पॉलिसी के तहत घरेलू और कॉमर्शियल दोनों ही किस्म के कनेक्शनों को शामिल किया गया. अधिकारी ने बताया कि राज्य के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये थे कि वह राजस्व विभाग के जरिए बकायेदारों से बिल वसूलने की प्रक्रिया शुरू करें. प्रदेश के ऊर्जा मंत्री कह चुके हैं कि हम दिन रात इसी कोशिश में लगे हैं कि बिजली को लेकर समस्याओं का समाधान कैसे हो और बिजली उपभोक्ता फ्रेंडली कैसे हो. उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) रहने वाले परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिल रहा है.

शर्मा ने बताया कि इसके अलावा गांव और शहर की बाकी जनता के लिए एक और बड़ा फैसला योगी आदित्यनाथ सरकार ने लिया है. बीपीएल के अलावा दूसरे लोगों यानी एपीएल परिवारों के लिए आसान किस्तों में बिजली कनेक्शन उपलब्ध है. शर्मा ने कहा कि बिजली की पर्याप्त उपलब्धता होने पर भी जर्जर व्यवस्था के कारण इसका पूरा लाभ उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है.

जल्द ही प्रदेश में बिजली आपूर्ति सामान्य होगी: ऊर्जा मंत्री

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जर्जर तारें, खराब ट्रांसफार्मर, गले हुए पोल, झूलती तारें हमें विरासत में मिले हैं. इन्हें बदलने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा, जल्द ही प्रदेश में बिजली आपूर्ति सामान्य होगी. दो साल के अंदर जर्जर व्यवस्था बदल पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
मोहम्मद जुनैद के खिलाफ एक्शन पर भड़का उद्धव गुट, खोला मोर्चा
मोहम्मद जुनैद के खिलाफ एक्शन पर भड़का उद्धव गुट, खोला मोर्चा

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget