एक्सप्लोरर

कुंभ, लोकसभा चुनाव के कारण 2019 का गणतंत्र दिवस विशेष है- राम नाईक

राज्यपाल राम नाईक ने शनिवार को 70वें गणतंत्र दिवस को राज्य के लिए खास करार दिया, क्योंकि इस साल प्रयागराज में कुंभ मेला चल रहा है और इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव का 'महाकुंभ' भी होने जा रहा है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने शनिवार को 70वें गणतंत्र दिवस को राज्य के लिए खास करार दिया, क्योंकि इस साल प्रयागराज में कुंभ मेला चल रहा है और इस साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव का 'महाकुंभ' भी होने जा रहा है. नाईक ने राजभवन में राष्ट्रध्वज फहराया, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पांच कालीदास मार्ग आवास पर घने बादलों के नीचे उत्सव की अगुवाई की.

मुख्य समारोह विधानसभा मार्ग पर हुआ, जहां औपचारिक परेड आयोजित की गई थी. औपचारिक परेड का नेतृत्व 16 जाट रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल राक्यांश यदुवंशी ने किया, जहां नाईक ने सलामी ली. इस दौरान आदित्यनाथ, कई कैबिनेट मंत्री, नौकरशाह और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

इस मौके पर विभिन्न सरकारी विभागों व स्कूलों द्वारा कई झांकियां निकाली गईं. नाईक ने कहा कि इस साल का गणतंत्र दिवस विशेष है, क्योंकि इस बार दो बड़ी चीजें हो रही हैं. पहली प्रयागराज में कुंभ और दूसरा आगामी लोकसभा चुनाव.

उन्होंने लोगों से अपने मताधिकार का इस्तेमाल और चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, "मतदान एक महत्वपूर्ण कर्तव्य है और सभी को इसे पूरा करना चाहिए."

आदित्यनाथ ने कहा कि गणतंत्र दिवस लोगों के लिए एक मौका है कि वह स्वतंत्रता सेनानियों के सपने और महान आदर्शो के लिए खुद को फिर से प्रतिबद्ध करें.

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) के मॉल एवेन्यू कार्यालय पर राष्ट्रध्वज फहराया. कानपुर, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज सहित जिलों, शहरों, कस्बों में भी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget