एक्सप्लोरर

गोरखपुर: तिलक समारोह में बौराए हाथी ने मचाया तांडव, घोड़े को सूंड़ में उठाकर दूर फेंका

हाथी के बौराने के बाद तिलक समारोह में भगदड़ मच गई. हाथी ने दीवार में दबाकर और धक्‍का देकर आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया. उसने कई छोटे-बड़े पेड़ उखाड़ दिए.

गोरखपुरः गोरखपुर में शादी समारोह के पहले तिलक के रंग में उस समय भंग पड़ गया जब गणेश पूजन के दौरान हाथी बिदक गया और उसनेजमकर तांडव मचाया. बिदके हाथी ने छह लोगों को घायल कर दिया. तीन घंटे की मशक्‍कत के बाद साथी हाथी की मदद से उसे काबू में किया जा सका. इस दौरान उसने कई गुमटियों और बड़े वाहनों को पलट दिया. रास्‍ते में जितने भी पेड़ दिखे उसे उखाड़कर फेंक दिया. इस दौरान कौड़ीराम-गोला मार्ग पर आवागमन ठप रहा.

गोरखपुर के बांसगांव इलाके के तीयर गांव निवासी अमन यादव की शादी महावीर छपरा में होनी थी. रविवार को लड़की पक्ष के लोग तिलक लेकर अमन यादव के घर आए थे. देर शाम तिलक समारोह में गणेश पूजन का कार्यक्रम चल रहा था. तिलक समारोह में दस घोड़े, दो हाथी और एक ऊंट मंगाया गया था. अमन ने खुद भी घोड़ा पाल रखा है. रात आठ बजे के करीब गणेश पूजन के दौरान तिलक लगाते समय एक हाथी बिदक गया. उसने बगल में खड़े घोड़े को सूंड़ में उठाकर दूर फेंक दिया.

हाथी के बौराने के बाद तिलक समारोह में भगदड़ मच गई. बाकी घुड़सवार भी कूदकर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे. इस दौरान दोनों महावत हाथी को काबू में करने की कोशिश करते रहे. लेकिन हाथी काबू में नहीं आया. बिदके हाथी ने दीवार में दबाकर और धक्‍का देकर आधा दर्जन लोगों को घायल कर दिया. उसने कई छोटे-बड़े पेड़ उखाड़ दिए. सूचना पाकर बांसगांव पुलिस और पीआरवी टीम भी मौके पर पहुंच गई.

हाथी बिदकने के कारण तिलक समारोह में आए लोग बगैर खाए-पिए वहां से सुरक्षित घरों को लौट गए. हाथी के रास्‍ते में जो कुछ भी आया उसने उसे तहस-नहस कर दिया. इस दौरान कौड़ीराम-गोला मार्ग पर तीन घंटे तक आवागमन ठप हो गया. इस दौरान महावत की सूझबूझ और कार्यक्रम में आए दूसरे हाथी की मदद से बौराए हाथी को काबू में किया गया था. बिदका हाथी जब गुमटियां पलटने के साथ पेड़ उखाड़ रहा था, तब दूसरा हाथी शांत था.

जैसे ही बिदका हाथी भीड़ की ओर बढ़ा उसकी मंशा भांपकर दूसरा हाथी लोगों की ढाल बन गया. उसने बौराए हाथी को रास्‍ता बदलने को मजबूर कर दिया. तीन घंटे की मशक्‍कत और महावतों की सूझबूझ के बाद हाथी को काबू में किया जा सका. इस दौरान हाथी ने दो टिनशेड और एक ट्रैक्‍टर ट्राली को पलट दिया और कई पेड़ उखाड़ दिए. हाथी ने कुछ जगहों पर बिजली के खंभों को भी गिरा दिया.

आजम खान और एसटी हसन को सबक सिखाऊंगीः जया प्रदा

नोएडा: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का आरोप, गिरफ्तार लोग न्यायिक हिरासत में भेजे गए

यूपी: हज यात्री अपने साथ 54 किलो से ज्यादा सामान नहीं ले जा सकेंगे, ये हैं नए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहली ही बारिश में गुरुग्राम की हालत खराब, मंत्री के घर के बाहर धंसी गाड़ियां, हाईवे पर लंबा जाम
पहली ही बारिश में गुरुग्राम की हालत खराब, मंत्री के घर के बाहर धंसी गाड़ियां, हाईवे पर लंबा जाम
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
मुंगेर: आतंकी से साठ गांठ रखने वाला युवक गिरफ्तार, PAK गैंगस्टर से संपर्क, दिल्ली को दहलाने की थी साजिश!
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत? जानें क्या है पूरा मामला
अभिषेक शर्मा ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, आखिर क्यों पहुंचे अदालत?
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget