एक्सप्लोरर

ABP न्यूज़ से बोले अखिलेश, ‘भरोसा था चुनाव चिन्ह हमें ही मिलेगा’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा है कि हमें पूरा भरोसा था कि ‘साइकिल’ चुनाव चिन्ह हमें ही मिलेगा और इसलिए हमने अपनी रणनीति और प्रचार पर ध्यान दिया.

अखिलेश ने एबीपी न्यूज़ के संवाददाता पंजक झा से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग में हमने अपनी पहली लड़ाई जीत ली है. अब प्रदेश में सरकार बनाने की असल लड़ाई शुरू होगी, जिसके लिए हमने अपनी रणनीति बना ली है.

पिता मुलायम सिंह से खटपट पर उन्होंने कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का आशिर्वाद हमेशा हमपर रहा है. कल ही उन्होंने मुझे आशिर्वाद दिया है. यह पिता-पुत्र हम दोनों का आपसी मामला है.

अखिलेश ने इसके साथ ही बताया, "हम दोनों की लिस्ट में 90 फीसदी उम्मीदवारों के नाम कॉमन थे." कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि अभी दोनों पार्टियों में बातचीत चल रही है. गठबंधन के फैसले का एलान लखनऊ से ही होगा.

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के दंगल में कल चुनाव आयोग ने बेटे अखिलेश की जीत का एलान किया और उन्हें न सिर्फ साइकिल चुनाव चिन्ह मिला, बल्कि समाजवादी पार्टी भी उन्हीं की झोली में आई. चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद कई महीनों से चल रही समाजवादी पार्टी के अंदर वर्चस्व की लड़ाई अखिलेश के विजयी के साथ ही खत्म हो गई है.

चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी और चुनाव चिन्ह साइकिल दोनों अखिलेश को दे दी है. चुनाव आयोग में अखिलेश ने समर्थन में 228 में 205 विधायकों, 68 में 56 विधान पार्षदों, 24 में से 15 सांसदों और 46 में से 28 राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों ने हलफनामा दिया जिससे पार्टी पर अखिलेश का दबदबा चुनाव आयोग में साबित हुआ.

यह भी पढ़ें अखिलेश की जीत के बाद आज का सवाल- अब क्या करेंगे मुलायम ? समाजवादी दंगल: 5 प्वाइंट में जानें अखिलेश ने मुलायम से कैसे जीती ‘साइकिल की जंग’ मुलायम और अखिलेश के बीच विवाद पर चुनाव आयोग के फैसले से हुआ बड़ा खुलासा! मुलायम से मिलने के बाद बोले अखिलेश- साइकिल चलती जाएगी, आगे बढ़ती जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
जौहर मामले में इन लोगों पर ED की नजर, आजम के करीबियों पर जल्द कसेगा शिकंजा!
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
पंजाब में SAD-BJP में अलायंस तय? हरसिमरत कौर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में SAD-BJP में अलायंस तय? हरसिमरत कौर बादल के बयान से मिले संकेत
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget