एक्सप्लोरर

यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने लोगों से की अपील- बच्चा चोरी की अफवाहों से बचें

यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने जनता से हिंसा से बचने की अपील की है. उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में कानून अपने हाथ में न लें और न ही हिंसा के भागीदार बनें.

लखनऊ: यूपी से लगातार बच्चा चोरी से जुड़ी अफवाहें सामने आ रही हैं. गुस्साई भीड़ लिंचिंग पर उतारू हो रही है और यही कारण है कि यूपी के डीजीपी को खुद सामने आकर लोगों से अपील करनी पड़ी है. उन्होंने लोगों से कानून हाथ में ना लेने और हिंसा नहीं करने को कहा.

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बच्चा चोरी के संदेह में भीड़ द्वारा लोगों से मारपीट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुये पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने बुधवार को लोगों से कहा है कि वह इस तरह के अपराध के सहभागी न बनें.

यूपी पुलिस द्वारा जारी एक ट्वीट वीडियो में ओपी सिंह ने कहा कि 'आज मैं आपका ध्यान एक गंभीर अफवाह की ओर दिलाना चाहता हूं. प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में असमाजिक तत्व बच्चा चोरी की अफवाह फैला रहे हैं, जिससे हिंसा की घटनायें बढ़ रही है. जांच में हिंसा की घटनाओं में बच्चा चोरी की बात प्रमाणित नहीं हुई है. मेरी आपसे अपील है कि अफवाहों पर कतई ध्यान न दें, किसी भी दशा में कानून अपने हाथ में न लें और न ही हिंसा के भागीदार बनें.'

उन्होंने कहा, 'अगर आप को इस संबंध में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दें. अब तक बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने और हिंसा करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई करते हुये 82 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और ऐसे तत्वों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई अमल में लायी जायेगी.'

डीजीपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भी इस तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और बच्चा चोरी के संबंध में भ्रामक सूचना और अफवाह पर विश्वास न करें व जिम्मेदार नागरिक की तरह यूपी पुलिस की सहायता लें. डीजीपी का यह बयान हाल में प्रदेश में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के कारण भीड़ द्वारा कई लोगों के साथ हिंसा करने की घटनाओं के बाद आया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
'नारी के सम्मान और स्वाभिमान के लिए समर्पित सरकार', मां चंद्रघंटा की आराधना कर बोले CM योगी
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
बिहार MLC चुनाव में निशांत कुमार की एंट्री, अनंत सिंह से होगा मुकाबला?
'विदेशी ताकतों की कठपुतली बन गए हैं', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'विदेशी ताकतों की कठपुतली बन गए हैं', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
भारत की GDP का IMF ने बढ़ाया अनुमान, BJP ने पीठ ठोंकी, स्मृति ईरानी बोलीं- 'दुनियाभर में...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget