एक्सप्लोरर

यूपी: DGP ओपी सिंह ने कहा- हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, रासुका-गुंडा एक्ट के तहत होगी कार्रवाई

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं. यूपी भी इससे अछूता नहीं रहा. राज्य के कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन हुआ जिसमें करीब 11 लोगों की जान चली गई. कई लोग घायल हुए हैं.

लखनऊ:  नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शनों के दौरान उत्तर प्रदेश में हुई व्यापक हिंसा पर राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ पी सिंह ने शनिवार को कहा कि हिंसा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. डीजीपी ने कहा कि हिंसा में बाहरी तत्वों का हाथ है. उन्होंने कहा, 'हम किसी को बख्शेंगे नहीं, क्योंकि उन्होंने हिंसा की है. साथ ही हम किसी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं करेंगे.'

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस सतर्क है और गश्त कर रही है. विभिन्न शहरों के लोगों से अपील की गयी है कि वे शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें. जहां भी मामले दर्ज हुए हैं, वहां का स्थानीय पुलिस प्रशासन गिरफ्तारियां कर रहा है. किसी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा. पूरी छानबीन के बाद ही गिरफ्तारी होगी.’’

डीजीपी ने बताया कि लखनऊ में 218 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

यह पूछे जाने पर कि क्या हिंसा करने वालों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) और गुंडा एक्ट लगाया जाएगा, सिंह ने कहा कि अगर ऐसा कुछ होगा, तो बता दिया जाएगा.

यह पूछे जाने पर कि क्या हिंसा में राजनीतिक लोगों का हाथ हो सकता है तो उन्होंने कहा, ‘‘ विवेचना जारी है, टीमें बनायी गयी है जो परीक्षण कर रही हैं. सभी पहलुओं से जांच हो रही है. एनजीओ और राजनीतिक लोग शामिल हो सकते हैं.’’

डीजीपी से जब यह पूछा गया कि क्या हिंसा में बांग्लादेश के लोग शामिल हो सकते हैं, सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है.

इंटरनेट बंद करने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि जहां स्थानीय प्रशासन ने उचित समझा, उन जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद की गई है.

यूपी के कई जिलों में प्रदर्शनकारियों ने जमकर तोड़ फोड़ की और पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया. इस मामले को लेकर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपना लिया है. योगी ने ट्वीट कर कहा, ''नागरिकता कानून के मुद्दे पर गुमराह करके लोगों को हिंसा के लिए प्रेरित करना देशद्रोही कृत्य है. उपद्रवियों को चिन्हित कर लिया गया है. उपद्रवियों ने पब्लिक प्रॉपर्टी को जो भी नुकसान पहुंचाया है, हम उसकी वसूली उन उपद्रवियों की संपत्ति नीलाम करके करेंगें.''

बता दें कि पूरे यूपी में लगभग 400 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. अकेले लखनऊ में 218 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. इसके अलावा प्रदेश के अलग अलग ज़िलों में मिलाकर कई लोगों को गिरफ़्तार किया गया है.

CAA Protest: सीएम योगी ने कहा- उपद्रवियों की संपत्ति जब्त कर नुकसान की भरपाई की जाएगी

यूपी: CAA पर भ्रम दूर करने के लिए मोर्चा संभालेंगे योगी के मंत्री, लोगों से करेंगे मुलाकात

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Politics: यूपी में UGC पर फिर गर्म हो सकती है सियासत, सपा सांसद के बयान से हलचल, बीजेपी भी मुश्किल में!
यूपी में UGC पर फिर गर्म हो सकती है सियासत, सपा सांसद के बयान से हलचल, बीजेपी भी मुश्किल में!
Rajasthan News: जालोर में स्कॉर्पियो से 80 किलो अफीम का दूध जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ANTF की बड़ी कार्रवाई
जालोर में स्कॉर्पियो से 80 किलो अफीम का दूध जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ANTF की बड़ी कार्रवाई
LPG संकट के बीच BJP नेताओं ने गाड़ी से उतारे पार्टी का झंडा! अखिलेश यादव ने किया चौंकाने वाला दावा
LPG संकट के बीच BJP नेताओं ने गाड़ी से उतारे पार्टी के झंडे! अखिलेश यादव ने किया चौंकाने वाला दावा
Basti News: रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ स्वास्थ्य विभाग का बाबू, एरियर के बदले मांगे 45 हजार
Basti News: रिश्वत लेते कैमरे में कैद हुआ स्वास्थ्य विभाग का बाबू, एरियर के बदले मांगे 45 हजार

वीडियोज

Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi
Iran Israel War: ईरानी 'बासिज फोर्स' के मुख्यालय पर बड़ा हमला !| Netanyahu | PM Modi | Trump
Iran Israel War: मुश्किल में Donald Trump..ईरान ने चली बड़ी चाल! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
बिहार का नया सीएम तय? सम्राट चौधरी की पीठ थपथपाते हुए बोले नीतीश कुमार- 'राज्य का विकास...'
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
भारत, चीन, पाकिस्तान समेत 60 देशों के खिलाफ ट्रंप ने चलाया डंडा, एक दिन पहले 16 देशों के खिलाफ शुरू की थी जांच
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
तलाक के बाद हंसिका मोटवानी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, एक्ट्रेस का छलका दर्द
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Iran-US War: 'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
'वह पहले भी....', US के पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने ईरान संग जंग लेकर ट्रंप को खूब सुनाया
PM Kisan Nidhi Installment Live: आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
आज जारी होगी पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे जारी
Rare Liver Disease: इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
इस बीमारी में घट जाती है मरीज की लंबाई, बेहद खतरनाक होते हैं इसके लक्षण
Embed widget